26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज हवा के साथ बारिश ने बिगाड़ा दिल्‍ली का हाल, रात तक लगा रहा जाम

मौसम विभाग की मानें तो देश के कई राज्यों भारी बारिश होगी। उत्‍तराखंड और ओडिशा जैसे राज्‍यों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 1 Sep 2018, 8:09 PM IST

heavy rain

तेज हवा के साथ बारिश ने बिगाड़ा दिल्‍ली का हाल, रात तक लगा रहा जाम

नई दिल्ली : राजधानी और एनसीआर में आज सुबह से दोपहर पहले तक तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। ऐसा लगा कि दिन में ही रात हो गई है। पूरे वातावरण में अंधेरा छा गया था। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली एनसीआर में जबरदस्‍त बारिश की चेतावनी दे रखी थी, लेकिन इसके बावजूद दिल्‍ली एनसीआर में राहत के उपाय नहीं किए गए थे। इस वजह से जगह-जगह भयंकर जाम लगा रहा और कई जगह तो शहर दरिया बन गया। सड़कें पानी से भर गई थी और कई जगह पानी लगा हुआ नजर आया। यहां तक कि दिल्‍ली का पॉश माने जाने वाला इलाका रेल भवन, केंद्रीय सचिवालय के सामने भी सड़कों पर घुटना तक पानी भरा नजर आया।

देश के कई राज्‍यों में अभी और होगी बारिश
मौसम विभाग की मानें तो देश के कई राज्यों भारी बारिश होगी। इनमें पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्‍तराखंड और कर्नाटक के दक्षिणी इलाके में तेज बारिश होगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली समेत, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश होगी। उत्‍तराखंड और ओडिशा जैसे राज्‍यों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

अगले तीन दिनों में यह रहेगा हाल
एक सितंबर को दिल्ली, ओडिशा, उत्‍तराखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी वर्षा हो सकती है।
दो सितंबर को ओडिशा, उत्‍तराखंड, दिल्ली समेत अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हरियाणा, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, बिहार, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं तो 3 सितंबर को ओडिशा, उत्‍तराखंड, दिल्‍ली के अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, बिहार, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।