
दिल्ली : प्रेमी-प्रेमिका मिलकर करते थे स्नैचिंग, धराए
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में प्रेमी-प्रेमिका की एक जोड़ी ने पिछले दो सालों से ऐसा कहर मचा रखा था कि उनके कारनामे देख कर अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म बंटी और बबली की याद ताजा हो गई। जैसे फिल्म में वह अमीर बनने के लिए चोरियों को अंजाम देते हैं। दिल्ली पुलिस ने एक प्रेमी-प्रेमिका की जोड़ी को गिरफ्तार किया है, जे ठीक बंटी-बबली की तरह का मकसद रख कर छिनैती की घटना को अंजाम देते थे। वह पिछले दो वर्षों से दिल्ली के भीड़-भाड़ वाले इलाके में स्नैचिंग कर रहे थे।
स्नैचिंग की बाढ़ से पुलिस थी परेशान
अचानक से दिल्ली में बढ़ गई स्नैचिंग की घटनाओं से दिल्ली पुलिस परेशान हो गई थी। वह समझ नहीं पा रही थी कि आखिर अचानक से स्नैचिंग की घटनाओं में वृद्धि कैसे हो गई है। पिछले दो महीनों में जब इस तरह की वारदात काफी बढ़ गई, तब पुलिस जोर-शोर से इस अभियान में जुट गई कि आखिर इसमें किनका हाथ है। कोई गैंग ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहा है या फिर इनके पीछे किसी एक-दो व्यक्ति का हाथ है।
19 को दर्ज कराई गई थी शिकायत
पुलिस ने बताया कि 19 अगस्त को दिल्ली के करोल बाग इलाके में कविता नाम की एक औरत अपने पति के साथ शॉपिंग करने आई थी। शॉपिंग से पहले वे भगवान के दर्शन करने मंदिर चले गए। मंदिर से निकल कर जैसे ही उन्होंने कार में बैठने की कोशिश की यह जोड़ी उनका बैग छीन ले गया। पुलिस को दर्ज शिकायत में उन्होंने बताया था कि बैग में साढ़े सात लाख रुपए और सोने की ज्वैलरी थी। इसके बाद काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने इस स्नैचिंग की घटना में जिसका हाथ था, उसे गिरफ्तार किया। उसका नाम मॉरिसन उफ वोल्का है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी प्रेमिका प्रीति के साथ मिलकर छिनैती की घटना को अंजाम देता था। वे दोनों पिछले दो सालों से इस रिश्ते में हैं। पहले उनकी दोस्ती हुई उसके बाद उन दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने तय किया कि शादी के पहले उनके पास अपना एक घर होना चाहिए और इसके लिए उन दोनों ने स्नैचिंग का धंधा अपनाया। पुलिस ने यह भी बताया कि प्रीति ड्रग्स भी लेती है।
Published on:
01 Sept 2018 06:11 pm

बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
