26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाहिता ने भागने से किया इनकार तो प्रेमी ने बेटे का कर लिय अगवा

आरोपी का पड़ोस की ही एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब उसने उसके साथ भागने से मना किया तो यह कदम उठा लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 4 Jul 2025, 8:58 PM IST

kidnap

सांकेतिक तस्वीर: पत्रिका

नई दिल्ली : देश की राजधानी अपराध की नगरी भी बन गई है। यहां चोरी-डकैती के कई मामले रोज ही सामने आते हैं। इसी सिलसिले में एक ताजा मामला सामने आया है। मामला विवाहेत्‍तर संबंध का है। बिहार के भभुआ जिले का 30 साल का हनुमान दिल्‍ली में रह कर नौकरी करता है। उसका पड़ोस की ही एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने विवाहिता को अपने साथ भाग चलने के लिए उकसाया, लेकिन जब महिला ने उसके साथ भागने से इनकार कर दिया तो उसने उसके छह साल के बेटे का अपहरण कर लिया।

अपहरण कर भाग निकला
बच्‍चे का अपहरण कर वह दिल्ली से भाग निकला। लेकिन वाराणसी में आरोपी को जीआरपी ने कैंट रेलवे स्टेशन से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस शुक्रवार की शाम आरोपी को लेकर दिल्ली लौट आई। उसके पास से पुलिस ने बच्चे को भी बरामद कर लिया था। उसे सकुशल परिजनों को सौंप दिया।

बच्‍चा के रोने से हुआ शक
बनारस कैंट रेलवे स्टेशन पर पुलिस को प्लेटफार्म नंबर 8 पर एक बच्‍चे के साथ व्यक्ति दिखा। इसके साथ स्‍कूल ड्रेस में एक बच्‍चा था, जो बुरी तरह रो रहा था। उसकी हरकतें भी ऐसी थी कि वह बच बचा कर चल रहा था। इस पर जीआरपी ने उससे पूछताछ शुरू की तो वह घबरा गया और गोल मोल जवाब देने लगा। जब जीआरपी ने उसके साथ सख्ती की सारी हकीकत खुल कर सामने आ गई। इसके बाद उसने दिल्‍ली पुलिस को इसकी खबर की।

महिला के मना करने पर लगा बुरा
आरोपी ने बताया कि उसका एक विवाहिता से चक्‍कर चल रहा था। वह भी दिल्ली के नागलोई आउटर में इसके पड़ोस में ही रहती है। जब इसका आना-जाना विवाहिता के यहां बढ़ा तो उसके भाई ने इस पर आपत्ति जताई। तब हनुमान ने विवाहिता से भाग चलने को कहा। लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं हुई। आरोपी ने बताया कि जब वह राजी नहीं हुई तो एक दिन बच्‍चे को स्‍कूल छोड़ने के बहाने लेकर वह घर से निकला और उसका अपहरण कर दिल्‍ली से भाग निकला। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अशोक कुमार दुबे ने जानकारी दी कि इस संबंध में दिल्‍ली पुलिस के पास 28 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया है।