26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताइक्‍वांडो खिलाड़ी हर्ष की आत्‍महत्‍या में पुलिस को लव ट्राएंगल का शक, कर रही है जांच

पुलिस को शक है कि मामला लव ट्राएंगल का हो सकता है। कुछ दिन पहले इस खिलाड़ी का शव शहर के ही एक धर्मशाला के कमरे में लटकता मिला था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 31 Aug 2018, 6:39 PM IST

ताइक्‍वांडो खिलाड़ी हर्ष की आत्‍महत्‍या में पुलिस को लव ट्राएंगल का शक, कर रही है जांच

ताइक्‍वांडो खिलाड़ी हर्ष की आत्‍महत्‍या में पुलिस को लव ट्राएंगल का शक, कर रही है जांच

नई दिल्‍ली : सोनीपत हरियाणा के विकास नगर मोहल्‍ले में रहने वाले राज्‍य स्‍तरीय कई पदकों के विजेता 17 साल के ताइक्वांडो प्‍लेयर हर्ष के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस को शक है कि मामला लव ट्राएंगल का हो सकता है। बता दें कि कुछ दिन पहले इस खिलाड़ी का शव शहर के ही एक धर्मशाला के कमरे में लटकता मिला था। धर्मशाला का यह कमरा उसके दोस्‍त के नाम पर बुक था। शव के बाएं हाथ पर दीक्षा लिखा मिला है, वहीं जांघ पर ब्‍लेड से काट कर सागर लिखा मिला है। बता दें कि आत्‍महत्‍या करने से पहले उसने अपने दोस्‍त के मोबाइल से वॉट्सअप पर किसी लड़की से भी चैट किया है। शव का पोस्टमार्टम हो गया है और पुलिस ने लाश परिजनों को सौंप दी है और खिलाड़ी के पिता का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोनीपत शहर था के प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मामले की सूक्ष्‍मता से जांच की जा रही है।

मरने का फेसबुक पर किया ऐलान
17 साल के ताइक्वांडो खिलाड़ी हर्ष ने आत्‍महत्‍या करने से पहले सोशल साइट फेसबुक पर भी गया था। उसने फंदा अपने गले में डालने से पहले अपने फेसबुक वॉल पर गुड बाय भी लिखा। इसके बाद फंदे पर झूल गया। हर्ष के शव के पास से पुलिस ने एक मोबाइल बरामद किया है। यह मोबाइल उसके दोस्‍त का है। मिली जानकारी के अनुसार, हर्ष ने किसी से बात करने के लिए अपने दोस्‍त से मोबाइल मांग कर लाया था। इस मोबाइल के जरिये उसने किसी लड़की से वॉट्सअप पर चैट भी किया था। पुलिस आत्‍महत्‍या के इस मामले को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़ कर देख रही है।

राज्‍य स्‍तरीय पदक विजेता था यह खिलाड़ी
17 वर्षीय हर्ष को ताइक्वांडो का होनहार खिलाड़ी बताया जाता है। वह सोनीपत में ही ताइक्वांडो की ट्रेनिंग ले रहा था। वह नवंबर 2016 में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक भी जीत चुका था। उसके घरवालों ने बताया कि बुधवार की रात वह अपने दोस्तों के लिए खाना लेकर घर से निकला था। उसके दोस्त शहर के आर्य नगर स्थित धर्मशाला में रुके हुए थे। बृहस्पतिवार की सुबह जब देर तक धर्मशाला का कमरा नहीं खुला तो धर्मशाला में रहने वाले लोगों को शक हुआ। उन्‍होंने ग्रिल से झांक कर देखा तो पाया कि हर्ष का शव कमरे में लटका हुआ है। उन्‍होंने तत्‍काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आकर शव को अपने कब्‍जे में ले लिया।