नई दिल्ली : पिछले दो-तीन दिनों से देश की राजधानी में झमाझम बारिश हो रही है। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर रोज हो रही है। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार को भी कुछ घंटों की झमाझम के अलावा दिन भर रिमझिम-रिमझिम बारिश हुई। इससे मौसम तो सुहाना हो गया, लेकिन दिल्ली एनसीआर में जबरदस्त जाम की समस्या देखी गई। इसके अलावा कई प्रमुख जगहों पर अभी तक जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने यह संभावना जताई थी कि गुरुवार को भी बारिश जारी रहेगी। हालांकि सुबह से दिल्ली में बादल तो छाए हुए हैं, लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई, लेकिन आशा है कि देर रात तक घनघोर वर्षा हो सकती है।