25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्‍ली एनसीआर में जबरदस्‍त बारिश के बाद दिनभर लगा रहा जाम, लोग रहे परेशान

बारिश का यह तेवर सोमवार रात से ही बना हुआ है। मौसम विभाग ने अपनी भविष्‍यवाणी में यह संभावना जताई है कि यह तेवर और दो दिन बना रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 29 Aug 2018, 8:40 PM IST

delhi news

दिल्‍ली एनसीआर में जबरदस्‍त बारिश के बाद दिनभर लगा रहा जाम, लोग रहे परेशान

नई दिल्ली : पिछले दो-तीन दिनों से दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बुधवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। सुबह से ही दिल्‍ली एनसीआर में काले बादल मंडरा रहे थे। बारिश की फिजा भी बनी हुई थी। कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई, लेकिन दोपहर तक वह बूंदाबांदी झमाझम बारिश में बदल गई। इसके बाद एक बार फिर दिल्‍ली एनसीआर में जाम का जो सिलसिला शुरू हुआ तो शाम तक सड़कों पर जाम तबाही की शक्‍ल में बदल गई। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि बुधवार को भी मौसम का यह तेवर बना रहेगा। बारिश का यह तेवर सोमवार रात से ही बना हुआ है। मौसम विभाग ने अपनी भविष्‍यवाणी में यह संभावना जताई है कि यह तेवर और दो दिन बना रहेगा।

मंगलवार को भी हुई थी जमकर बारिश
बता दें कि मंगलवार को भी दिल्‍ली एनसीआर में जमकर बारिश हुई थी। पालम और नजफगढ़ में तो बारिश ने कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इससे दिल्‍ली वालों को गर्मी से राहत मिली और मौसम खुशगवार हो गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नमी का स्तर अधिकतम 100 और न्यूनतम 82 फीसद रिकार्ड किया गया। लेकिन इसके बाद पूरी दिल्‍ली में जाम लग गया। लगभग पूरे दिन जाम लगा रहा। इस वजह से लोग दिन भर परेशान रहे।

दो दिन और हो सकती है बारिश
बता दें कि मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्‍ली एनसीआर में अभी दो दिन और बारिश हो सकती है। दो दिनों की ही बारिश में इलाके की स्थिति नरक से भी बदतर हो गई है। अगर दो दिन और बारिश हो गई तो उसके बाद दिल्‍ली एनसीआर का क्‍या हाल होगा, इससे यहां के निवासी परेशान हैं।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग