विविध भारत

केंद्रीय मंत्री जीके रेड्डी : हैदराबाद में बड़ी संख्या में रहते हैं रोहिंग्या शरणार्थी, मतदाता सूची में भी हैं इनके नाम

हमारे पास रोहिंग्या शरणार्थियों की है पूरी जानकारी। हैदराबाद में रोहिंग्याओं की एक कॉलोनी भी है।

less than 1 minute read
gk reddy
हमारे पास रोहिंग्या शरणार्थियों की है पूरी जानकारी।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जीके रेड्डी हैदराबाद में स्थानीय निकायों के चुनाव के बीच रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में रोहिंग्याओं की मौजूदगी की जानकारी हमारे पास है। यहां पर रोहिंग्याओं की एक कॉलोनी भी है। इन रोहिंग्याओं की पुलिस नियमित रूप से निगरानी भी करती है। कुछ स्थानों पर उनके नाम मतदाता सूची में जुड़ गए हैं। इस मामले लापरवाही के दोषी कुछ पुलिस अधिकारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। जानकारी यह भी है कि कुछ पाकिस्तानी यहां पर वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी रहते हैं।

आपको बता दें कि बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने भी कुछ दिनों पहले असदुद्दीन ओवैसी पर रोहिंग्या मुसलमानों को हैदराबाद में जगह देने का आरोप लगाया था। सूर्या ने कहा था कि ओवैसी दिया हरेक वोट भारत के खिलाफ है। इन लोगों को विकास की जगह रोहिंग्या मुसलमान पसंद है।

Updated on:
27 Nov 2020 10:34 am
Published on:
27 Nov 2020 10:18 am