विविध भारत

Weather Forecast: बारिश और बर्फबारी को लेकर Yellow Alert, एक हफ्ते तक ओलावृष्टि बढ़ाएगी मुश्किल

Weather Update देश के कई इलाकों में Rainfall alert जारी Himachal Pradesh समेत पहाड़ी इलाकों पर Snowfall के आसार मई महीने में तापमान में दर्ज हो रही गिरावट

2 min read
मई में भी बदल रहा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज ( Weahter Update ) लगातार बदल रहा है। मई महीने में भी कई इलाकों में तेज हवाओं ( Heavy Wind ) के साथ बारिश ( Rain ) का दौर जारी है। यही नहीं कई इलाकों में बर्फबारी ( Snowfall ) ने भी सभी को चौंका दिया है। मई महीने में मौसम का यूं करवट बदलना काफी अलग है।

भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की मानें तो आने वाले हफ्ते में तीन से चार दिन मौसम का मिजाज यूं ही बदलता रहेगा। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं बनी हुई हैं तो वहीं मैदानी इलाकों में आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि ( HailStorm ) की संभावना है।

पहाड़ों पर बर्फबारी ने चौंकाया
मई महीने में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी लोगों ने काफी समय बाद मौसम का ऐसा मिजाज देखा है। मई माह में भी कुल्लू-मनाली में जिस तरह से मौसम के हालत बदले हैं, उसे देख घाटी के लोग भी हैरान हैं।

मई माह के शुरुआत में ही जहां रोहतांग दर्रे पर हिमपात हो रहा है, वहीं मनाली के पहाड़ भी बर्फ से सफेद दिखाई दे रहे हैं। रविवार को भी जिला के विभिन्न स्थलों पर बारिश का दौर दिन भर रुक-रुक कर चलता रहा, वहीं ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात भी दर्ज किया है।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले चार दिनों तक बर्फबारी की पूरी संभावनाएं बनी हुई हैं। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

हिमाचल में जारी हुआ येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। सोमवार से बुधवार को पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सोलन में आंधी के साथ ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं गुरुवार को कुल्लू, सिरमौर, किन्नौर व लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी सभी जिलों में आंधी व ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर पश्चिमी हवा के कारण मौसम लगातार करवट बदल रहा है। अगले तीन दिन तक पहाड़ों पर और दिल्ली के आसपास के मैदानी इलाकों में ऐसा ही बना रहेगा।

सोमवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

इन राज्यों में बारिश के आसार
IMD के मुताबिक अगले 24 घंटे में केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कर्नाटक के तटीय इलाकों में 13 और 14 मई को बारिश हो सकती है।

ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के चलते उत्तर पूर्वी भारत के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की चेतावनी है।

Published on:
11 May 2020 11:17 am
Also Read
View All