विविध भारत

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में बढ़ी सर्दी, क्या इस बार ठंड तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड?

Delhi में सर्दी की शुरुआत की वजह से तापमान में रोजाना गिरावट देखने को मिल रही है मंगलवार की बात करें तो राजधानी में Minimum temperature 10 ° C तक पहुंच गया

2 min read
Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में बढ़ी सर्दी, क्या इस बार ठंड तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड?

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi Weather ) समेत समूचे उत्तर भारत मे ठंड ( Cold in north india ) का अहसास होने लगा है। दिल्ली में सर्दी ( Cold in Delhi ) की शुरुआत की वजह से तापमान में रोजाना गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार की बात करें तो राजधानी में न्यूनतम तापमान ( Minimum temperature ) 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि इससे एक दिन पहले सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान ( Minimum temperature in Delhi ) 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, मौमस में ठंडक आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

चार से पांच दिनों तक गिरता रहेगा मौसम का पारा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि अभी तापमान में गिरावट की प्रक्रिया जारी रहेगी। आने वाले चार से पांच दिनों तक मौसम का पारा गिरता रहेगा। IMD के अनुसार आने वाले दो दिनों के भीतर मौसम और ठंडा हो सकता है और तापमान में सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में शीत लहर (Cold Wave) चलने की भी संभावना

यही नहीं मौसम विभाग ने दिल्ली में शीत लहर (Cold Wave) चलने की भी संभावना जताई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार (IMD) क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अगर बुधवार को भी मौसम का यही हाल रहा तो राष्ट्रीय राजधानी में शीत लहर की संभावनाएं प्रबल हो सकती हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि इस महीने पिछले कई सालों की तुलना में अधिक ठंड पड़ने की संभावना है।

देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल और उत्तराखंड समेत देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में मौसम तेजी के साथ बदल रहा है। पहाड़ों पर बर्फ बिघलने की प्रक्रिया के चलते दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में शीत लहर चलने की संभावनाए सामान्य से अधिक बढ़ जाती हैं। इसी का असर है कि दिल्ली के तापमान में अचानक गिरावट देखने को मिली और पारा गिरकर 10.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

Updated on:
03 Nov 2020 05:53 pm
Published on:
03 Nov 2020 04:01 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत