विविध भारत

दिल्ली एनसीआर में गर्मी छुड़ाएगी पसीना, तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि

राष्ट्रीय राजधानी और NCR में रविवार को मौसम का मिजाज थोड़ा गर्म रहने की संभावना। रविवार का मौसम शनिवार के मुकाबले 3 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

2 min read
Apr 21, 2019
दिल्ली एनसीआर में गर्मी छुड़ाएगी पसीना, तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर (NCR) में रविवार को मौसम का मिजाज थोड़ा गर्म रहने की संभावना है। रविवार का मौसम शनिवार के मुकाबले 3 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेंगा। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है।

वहीं, इससे पहले शनिवा को राजधानी में शनिवार सुबह धूप खिली रही और मौसम सुहावना रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि दिन में मौसम साफ रहेगा लेकिन दोपहर के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 61 प्रतिशत दर्ज हुआ। जबकि,गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो हर जगह मौसम का रंग कुछ अलग-अलग रहने की संभावना है। बिहार और खासकर पटना में शनिवार को मौसम साफ रहा। सुबह से लेकर शाम होने तक दिनभर धूप खिली रही। हालांकि इस बीच एक-दो दिनों के भीतर तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना व्यक्त की गई है। अगर राजधानी पटना की ही बात की जाए तो शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Published on:
21 Apr 2019 08:14 am
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर