ऐप वर्ल्ड

Airtel के इस प्लान पॉपुलर के साथ मिल रहा 4 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर

Airtel ने 599 रुपये वाला प्लान किया पेश इस प्लान के साथ मिलेगा एयरटेल यूजर्स को इंश्योरेंस कवर
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Nov 2019, 2:41 PM IST
airtel.jpg

नई दिल्ली: Airtel ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए 599 रुपये वाला प्लान पेश किया है। इस पैक के साथ यूजर्स को 4 लाख रुपये का बीमा (इंश्योरेंस कवर) मिलेगा। ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी ने अपने इस प्लान को सिर्फ दिल्ली-एनसीआर यूजर्स के लिए ही उतारा है। एयरटेल यूजर्स को इंश्योरेंस कवर Bharti AXA Life Insurance से मिलेगा, जो हर रीचार्ज के साथ तीन महीने तक चलेगा। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। बता दें कि पिछले साल सितंबर में यह प्लान तमिल नाडु और पुडुचेरी के लिए लॉन्च किया गया था।

इस प्लान में मिलने वाले फायदे

Airtel 599 रुपये वाले Prepaid Plan में यूजर्स को हर दिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल मिलेगा। साथ ही प्रतिदिन 100 मैसेज मिलेगा और इसकी वैधता 84 दिनों की हैं। इसके अलावा प्लान के साथ यूजर्स को भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस की तरफ से 4 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस कवर भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- OnePlus 7T Pro McLaren Edition आज से ओपन सेल में उपलब्ध, जानिए फीचर्स

ऐसे मिलेगा इंश्योरेंस

Airtel 599 रुपये वाला प्लान रीचार्ज कराने के बाद 4 लाख के इंश्योरेंस कवर के लिए एसएमएस, एयरटेल थैंक्स ऐप या एयरटेल रिटेलर के जरिए नामांकन करना होगा। बता दें कि ये लाइफ इंश्योरेंस कवर 18 साल से 54 साल के यूजर को मिलेगा। ये इंश्योरेंस सर्टिफिकेट यूजर को डिजिटल तौर पर दिया जाएगा। यानी किसी तरह के मेडिकल एग्जामिनेशन की जरूरत नहीं होगी।

Published on: