
Amazon Prime Lite आनलाइन शापिंग कंपनी अमेजन ने अपनी प्राइम सर्विस के लिए मेंबरशिप लॉन्च की है। पिछले काफी समय से भारत में अमेजन प्राइम लाइट की टेस्टिंग चल रही थी अब कंपनी ने इसे बाजार में लांच कर दिया है। अमेजन प्राइम लाइट को एक साल वाले प्लान की तरह है, जिसके तहत ग्राहकों को भेजा जाने वाले सामान पर कम समय में पहुंचाया जाता है, इसके अलावा प्राइम वीडियो कंटेंट सर्विस मिलेगी।
अभी अमेजन कंपनी ने प्राइम लाइट की कीमत 999 रुपये रखी है। इस प्लान के साथ अमेजन प्राइम वीडियो का एक्सेस तो मिलेगा लेकिन अमेजन म्यूजिक, अमेजन गेमिंग और प्राइम रीडिंग का एक्सेस नहीं मिलेगा। इस प्लान के तहत दो दिन की डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। आप अमेजन प्राइम की रेगुलर मेंबरशिप के अलावा लाइट का भी सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। अमेजन प्राइम के रेगुलर वार्षिक प्लान की कीमत 1,499 रुपये है।
अमेजन ने 2021 में अपने प्लान को 50 फीसदी तक महंगा किया था जिसके बाद 999 रुपये वाले वार्षिक प्लान की कीमत 1,499 रुपये हो गई है। इसके अलावा कंपनी के पास मासिक प्लान भी हैं जिनकी कीमतों में भी इजाफा हुआ था। 129 रुपये वाला प्लान अब 179 रुपये का हो गया है, जबकि 329 रुपये का तीन महीने वाला प्लान अब 459 रुपये का हो गया है।
दोनों प्लान में अंतर
Amazon Prime में जहां एक दिन या ऑर्डर वाले दिन की डिलीवरी मिलती है, वहीं अमेजन प्राइम लाइट में दो दिन में डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। अमेजन प्राइम लाइट में भी अमेजन प्राइम वीडियो देखने का अनलिमिटेड मौका मिलेगा, हालांकि इसमें विज्ञापन देखने को मिलेंगे और क्वॉलिटी एचडी होगी। इसकी मेंबरशिप को दो अलग अलग डिवाइस में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा अमेजन प्राइम लाइट में Amazon Prime Music का एक्सेस नहीं मिलेगा। इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई, फ्री-ईबुक्स और प्राइम गेमिंग की सुविधा भी नहीं मिलेगी।