ऐप वर्ल्ड

Apple smart watch: स्मार्ट वॉच ने युवक की बचायी जान, जानें क्या है पूरा मामला

Apple Smart Watch ने युवक को डूबने से बचाया सोफिसटिकेटिड ऑपरेटिग सिस्टम फीचर का किया इस्तेमाल

less than 1 minute read
smart watch

नई दिल्लीः शिकागो में एप्पल स्मार्ट वॉच ( AppleSmart Watch ) के कारण एक युवक डूबने से बच गया। युवक ने घड़ी को ही उसकी जान बचाने का श्रेय दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को फिलिप एशो स्काईलाइन की फोटो क्लिक करने के लिए जेट से राइडिंग कर रहा था कि अचानक से तेज लहरों के कारण उसका बैलेंस बिगड़ गया और वो गिर गया।

इस पूरी घटना के दौरान एशो को अपना मोबाइल भी गंवाना पड़ा। एशो द्वारा मदद के लिए मांगी गयी आवाज भी आस-पास मौजूद नाव में सवार लोगों को सुनाई नहीं दी। वहीं लहरें इस कदर उठ रही थी जो एशो को सतह के नीचे धकेल रही थी। इसके बाद एशो ने अपनी एप्पल स्मार्ट वॉच में मौजूद फीचर सोफिसटिकेटिड ऑपरेटिग सिस्टम (SOS) की मदद से आपातकालीन सेवा के लिए कॉल की, जिसके तुरंत बाद उन्होंने बचाव के लिए शिकागो पुलिस और फायर बोट के साथ एक हेलीकॉप्टर देखा, जिसने एशो को पानी से सकुशल बाहर निकाला।

बता दें कि जब कोई यूजर एसओएस कॉल करता है तो उसकी एप्पल वाच स्वचालित तरीके से स्थानीय आपातकालीन नंबर पर कॉल कर देती है। कुछ देशों और क्षेत्रों में यूजर्स अपनी जरूरत के मुताबिक इस फीचर का इस्तेमाल करते हैं।गौरतलब है कि इससे पहले एक डॉक्टर ने Apple Smart Watch की मदद से रेस्टोरेंट में एक मरीज की जान बचाई थी।

Published on:
20 Jul 2019 04:54 pm
Also Read
View All