ऐप वर्ल्ड

इन बड़े बदलाव के साथ इस दिन लॉन्च होगा बाबा रामदेव का Kimbho ऐप, मिलेंगे ये ख़ास फीचर्स

इसकी जानकारी पतंजलि के सह संस्थापक आचार्य बालकृष्ण ने ट्वीट कर के दी है।

2 min read
इस दिन लॉन्च होगा बाबा रामदेव का Kimbho ऐप, जानें क्या है ख़ास

नई दिल्ली: पतंजलि का मैसेजिंग ऐप किम्भों अब जल्द ही व्हाट्सएप को टक्कर देने के लिए तैयार है। किम्भों ऐप को 27 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी पतंजलि के सह संस्थापक आचार्य बालकृष्ण ने ट्वीट कर के दी है। हालांकि, इससे पहले भी इस ऐप को बाबा रामदेव ने पेश किया था लेकिन जब उपयोगकर्ता इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर ढ़ूढ़ने लगे तो कुछ घंटे मेें यह ऐप प्ले स्टोर से गायब हो गया था। कंपनी की माने तो इस ऐप की सारी गड़बड़ियों को अब दूर कर दिया गया है जिसके बाद इसे फिर से लॉन्च किया जा रहा है।

किम्भों ऐप के लॉन्च की जानकारी देते हुए आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि "आप के विश्वास के लिए पतंजलि परिवार आपके प्रति कृतज्ञ है,आप स्वतंत्रता दिवस के पावन उत्सव के साथ डिजिटल आजादी का जश्न "किम्भो" के नये और एडवांस फीचर्स के साथ मनाइये। किम्भो ऐप में कुछ सूक्ष्म न्यूनताएँ हो सकती है, उनके सुधार के साथ विधिवत 27 अगस्त 2018 को लॉन्च करेंगे। आपके सुझाव व समीक्षा का हम स्वागत करते है। आओ लॉन्च से पहले ही इस स्वदेशी “किम्भो:” को पूरी दुनिया में गूंजा दे।" साथ ही बालकृष्ण ने किम्भों ऐप को डाउनलोड करने के लिए एक लिंक भी साझा की है जो (https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kimbho.patanjali …) है। हालांकि, अभी इस लिंक पर पहुचने पर यहां Not Found का विकल्प आता है लेकिन उम्मीद है की 27 अगस्त से इस ऐप को डाउनलोड कर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

दरअसल इस ऐप के सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर कई सवाल खड़े किए गए थे। एक फ्रेंच सेक्योरिटी रिसर्चर एलिओट एल्डरसन ने किम्भों ऐप में यूजर के डेटा सेक्योरिटी को लेकर बड़ी चिंता व्यक्त की थी। इसके अलावा यह भी ख़बरें सामने आई थी कि किम्भों ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर बोलो ऐप के नाम से उपलब्ध कराया गया है। इसके बाद कंपनी ने इसे सिरे से नकार दिया था।

Published on:
15 Aug 2018 03:27 pm
Also Read
View All