ऐप वर्ल्ड

ये हैं 23 रुपये से लेकर 65 रुपये तक Airtel के बेस्ट प्लान, फुल टॉक टाइम के साथ मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

एयरटेल के टॉप 5 डाटा प्लान यूजर्स को हर दिन डेटा और कॉलिंग का मिलेगा लाभ जानिए आपके लिए कौन सा प्लान है बेस्ट
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2019, 3:18 PM IST
airtel
ये हैं 23 रुपये से लेकर 65 रुपये तक Airtel के बेस्ट प्लान, फुल टॉक टाइम के साथ मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

नई दिल्ली:एयरटेल अपने यूजर्स के लिए हर दिन नए-नए प्लान पेश करता है ताकि यूजर्स उसका लाभ ले सके। इसी कड़ी में आज हम एयरटेल के कुछ ऐसे प्लान्स बताएंगे जो काफी सस्ते हैं और उसमें आपको 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड डेटा का भी लाभ मिलेगा। इन प्लान की शुरुआती कीमत 23 रुपये से लेकर 65 रुपये हैं।

airtel के 23 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस पैक में यूजर्स को डेटा का लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन 28 दिनों की वैधता के साथ 23 रुपये का फुल टॉक टाइम मिलेगा। अगर लोकल मैसेज करते हैं तो आपको 1 रुपया चार्ज करना पड़ेगा और वहीं STD मैसेज के लिए 1.5 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

Airtel के 29 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में 520 MB डेटा का भी लाभ यूजर्स को मिलेगा। गौरतलब है कि ये एयरटेल का सबसे सस्ता डेटा प्लान है। हालांकि इसमें टॉक टाइम का लाभ यूजर्स को नहीं मिलेगा।

कंपनी ने 35 रुपये वाला डेटा प्लान भी पेश किया है जिसकी वैधता 28 दिनों की है और इसमें 26.66 रुपये का टॉक टाइम मिलेगा। साथ ही 100 MB डेटा का भी लाभ मिलेगा। इस प्लान को यूजर्स एयरटेल ऐप ( airtel app ) या फिर कंपनी की ऑफिसियल साइट से खरीद सकते हैं।

एयरटेल का 48 रुपये वाला डेटा प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ है, जिसमें यूजर्स को 3GB डेटा का लाभ मिलेगा। यानी 48 रुपये के इस डाटा प्लान से आप एक पूरी मूवी डाउनलोड करके देख सकते हैं।

65 रुपये वाले एयरटेल के प्लान में यूजर्स को 55 रुपये का टॉक टाइम मिलेगा। इसके अलावा इस पैक में यूजर्स को 200MB डाटा भी मिलेगा। हालांकि इसमें फ्री मैसेज का लाभ नहीं मिलेगा। इस प्लान में Local/STD/LL के लिए 60 पैसे प्रति मिनट वसुले जाएंगे।

Published on: