अगर आप भी ज्यादा पुराने हो चुके डिवाइस इस्तेमाल करते हैं तो उसे नए एंड्रॉयड या IOS वर्ज़न में अपग्रेड कर लें।
नई दिल्ली: फेसबुक की लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने हाल ही में अपने मोबाइल डिवाइसेज़ सपोर्ट पेज को अपडेट किया है। साथ ही कंपनी ने उन डिवाइसेज़ की लिस्ट भी जारी की है जिन्हें 2018 के आखिर तक ही व्हाट्सएप सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने अपने वेबसाइट के जरिए कहा, ‘व्हाट्सएप में भविष्य में दिए जाने वाले फीचर के लिए अब इन प्लैटफॉर्म में क्षमता नहीं है।’ ऐसे में अगर आप भी ज्यादा पुराने हो चुके डिवाइस और नीचे दिए गएे डिवाइस इस्तेमाल करते हैं तो उसे नए एंड्रॉयड या ios वर्ज़न में अपग्रेड कर लें।
आइए जानते हैं उन डिवाइसेज़ के बारे में जिनमें 31 दिसंबर 2018 के बाद से व्हाट्सएप नहीं चलेगा।
1. android 2.3.3 से पुराने स्मार्टफोन्स: व्हाट्सएप के नए अपडेेट के अनुसार उसने ऐंड्रॉयड 2.1 (ऐक्लेयर) और ऐंड्रॉयड 2.2 (फ्रोयो) पर चलने वाले सभी स्मार्टफोन्स के लिए अपडेट खत्म कर दी है।
2. Nokia S 40: इस प्लैटफॉर्म पर चलने वाले सभी स्मार्टफोन के लिए इस साल के बाद से सपोर्ट खत्म कर दिया जाएगा। इनमें नोकिया आशा सीरीज़ के स्मार्टफोन्स शामिल हैं। इन प्लैटफॉर्म को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स न तो नए अकाउंट बना पाएंगे और न ही मौज़ूदा अकाउंट्स को री-वेरिफाई कर पाएंगे। इससे पहले नोकिया सिंबियन एस60 पर यह सपोर्ट खत्म कर दिया गया है।
3. Windows Phone 8.0: इस प्लैटफॉर्म पर भी चलने वाले हैंडसेट्स को भी इस साल के आखिर तक ही व्हाट्सएप सपोर्ट मिल सकेगा। वहीं विंडोेज फोन 7 पर भी चलने वाले स्मार्टफोन में भी अब व्हाट्सएप सपोर्ट नहीं है।
4. Blackberry OS और Blackberry 10: इन स्मार्टफोन के अलावा ब्लैकबेरी के पुराने प्लैटफॉर्म पर चलने वाले स्मार्टफोन्स से भी व्हाट्सएप सपोर्ट खत्म कर दिया जाएेगा।
5. iPhone 3GS और IOS 6: व्हाट्सएप ने इन दोनों प्लैटफॉर्म पर चलने वाले स्मार्टफोन्स के लिए सपोर्ट खत्म कर दिया है।
ये भी पढ़ें