ऐप वर्ल्ड

एंड्रॉइड यूजर्स के अच्छी खबर, ChatGPT को ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड, भारत के लिए भी हुआ लॉन्च

ChatGPT For Android Users : ओपनएआई (OpenAI) ने घोषणा की है कि अन्य देशों के साथ अब भारतीय यूजर्स भी अपने एंड्रॉइड डिवाइस पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) (AI) चैटबॉट चैटजीपीटी (Chatbot ChatGPT) डाउनलोड कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2023, 12:57 PM IST
ChatGPT For Android Users
ChatGPT For Android Users

ChatGPT For Android Users : ओपनएआई (OpenAI) ने घोषणा की है कि अन्य देशों के साथ अब भारतीय यूजर्स भी अपने एंड्रॉइड डिवाइस पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) (AI) चैटबॉट चैटजीपीटी (Chatbot ChatGPT) डाउनलोड कर सकते हैं। कंपनी ने मंगलवार को ट्वीट किया, एंड्रॉइड के लिए चैटजीपीटी अब अमरीका, भारत, बांग्लादेश और ब्राजील में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है! हम अगले सप्ताह अतिरिक्त देशों में रोलआउट का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं।

गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर ऐप के विवरण के अनुसार, एंड्राइड के लिए चैटजीपीटी आपकी हिस्ट्री को सभी डिवाइसों में सिंक करता है, और आपके लिए ओपनएआई से लेटेस्ट मॉडल लाता है। पिछले हफ्ते, ओपनएआई ने चैटजीपीटी के लिए एक नया 'कस्टमाइज इंस्ट्रक्शन' फीचर पेश किया था, जो यूजर्स को एआई चैटबॉट के साथ कुछ भी शेयर करने की अनुमति देता है।

'कस्टमाइज इंस्ट्रक्शन' फीचर वर्तमान में प्लस यूजर्स के लिए बीटा में उपलब्ध है, और कंपनी जल्द ही इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए पेश करने की योजना बना रही है। यूजर्स नई बातचीत के लिए किसी भी समय 'कस्टमाइज इंस्ट्रक्शन' को एडिट या डिलीट सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स के इंस्ट्रक्शन शेयर लिंक व्यूअर्स के साथ साझा नहीं किए जाएंगे। कंपनी ने बताया कि जब यूजर्स अपने ओपनएआई अकाउंट्स हटाते हैं, तो उस प्रक्रिया के हिस्से के रूप में उनके अकाउंट से जुड़े कस्टम इंस्ट्रक्शन भी 30 दिनों के भीतर डिलीट कर दिए जाएंगे।

आईओएस (iOS) पर, यूजर्स चैटजीपीटी अकाउंट सेटिंग्स के कस्टम इंस्ट्रक्शन के तहत फीचर तक एक्सेस कर सकते हैं। वेब पर फीचर तक एक्सेस करने के लिए, अपने नाम पर क्लिक करें, फिर 'कस्टम इंस्ट्रक्शन' चुनें। दोनों फ़ील्ड में इंस्ट्रक्शन दर्ज करें और किस प्रकार की चीजें लिखनी हैं, इसके कुछ उदाहरणों के लिए 'शो टिप्स' पर क्लिक करें। उसके बाद, 'सेव' सलेक्ट करें।

इस बीच, पिछले महीने, कंपनी ने आईओएस पर चैटजीपीटी एप्लिकेशन को अपडेट किया था, और प्लस प्लान यूजर्स के लिए बिंग इंटीग्रेशन जोड़ा था। ओपनएआई ने अपडेट के साथ हिस्ट्री सर्च में भी सुधार किया।

-आईएएनएस

Updated on:
26 Jul 2023, 12:57 PM IST
Published on: