Coronavirus Impact: Flipkart ने बंद की अपनी सर्विस Flipkart.com से अब नहीं खरीद सकते कोई प्रोडक्ट Amazon ने भी बंद की अपनी कई सर्विस
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने Coronavirus के बढ़ते केस को देखते हुए अपनी सर्विस को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया है। अगर आप फ्लिपकार्ट से कुछ ऑडर करने काा प्लान कर रहे हैं तो अब इसके लिए आपको इंतजार करना होगा। कंपनी ये फैसला भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिनों के लॉकडाउन के ऐलान के बाद लिया है। 24 मार्च तक कंपनी की सर्विस जारी थी, लेकिन अब साइट पर जाने पर आपको सर्विस बंद होने का एक मैसेज पेज दिखेगा।
फ्लिपकार्ट ने इस मैसेज में लिखा है, हैलो इंडिया, हम अपनी सभी सर्विस को टेंपरेरी बेसिस पर बंद कर रहे हैं। आपकी सेवा करना अपना धर्म है और इसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। दरअसल, लॉकडाउन की वजह से ई-कॉमर्स कंपनियों को लॉजिस्टिक में प्रॉब्लम आ रही है, जिसके चलते सर्विस को बंद करने का फैसला लिया गया है।
फ्लिपकार्ट की तरह ही Amazon, स्नैपडील, बिग बास्केट और ग्रॉफर्स को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इनकी कुछ सर्विस अभी शुरू है, लेकिन आने वाले एक-दो दिन में इसपर भी असर देखा जा सकता है। वहीं अमेजन ने अपनी कई सर्विसों को स्थाई तौर पर बंद कर दिया है। बता दें कि ई-कॉमर्स डिलीवरी फूड, फार्मास्यूटिकल्स, मेडिकल इक्विपमेंट जैसी चीजों को लॉकडाउन के अंदर नहीं रखा गया है। यानी यहां से आप अपने घर से जुड़ी चीजों को ऑडर कर सकते हैं।