ऐप वर्ल्ड

इन 5 ऐप को अपने Phone से तुरंत कर दें डिलीट

हम आपको 5 ऐसे ऐप के बारे में बताने जा रहें हैं जिसे आप अपने स्मार्टफोन से तुरंत डिलीट कर दें।

2 min read
इन 5 ऐप को अपने Phone से तुरंत कर दें डिलीट

नई दिल्ली: स्मार्टफोन पर इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। इंटरनेट सस्ता होने की वजह से भी यूजर्स पहले से ज्यादा ऐप्स गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करते हैं। ऐसे में यूजर्स को यह पता भी नहीं होता है कि कुछ ऐप्स वायरस वाले भी होते हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। हम आपको 5 ऐसे ऐप के बारे में बताने जा रहें हैं जिसे आप अपने स्मार्टफोन से तुरंत डिलीट कर दें।

Smart Swipe

अगर ये ऐप आपके स्मार्टफोन में मौजूद है तो इसे तुरंत हटा दें। क्योंकि, इस ऐप को सिक्योरिटी फर्म चेक-प्वाइंट ने मैलवेयर की कैटेगरी में रखा है। गूगल प्लेस्टोर पर आसानी से मिलने वाले इस ऐप को भूल कर भी डाउनलोड ना करें।

Brightest LED Flashlight-Torch

कई ऐसे ऐप होते हैं जिनकी मदद से आप अपने हैंडसेट को किसी दूसरे से अगल बना सकते हैं। लेकिन, ऐसे ऐप आपकी जासूसी करते हैं। बता दें इस ऐप को सिक्योरिटी कंपनियों ने डाउनलोड करने से मना किया है। अगर आपके मोबाइल में यह ऐप है तो इसे तुरंत डिलीट कर दें।

Call Recorder

कई यूजर्स कॉल रिकॉर्ड करने के लिए इस ऐप की मदद लेते हैं लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता है की इससे नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। बता दें ऐसे ऐप आपके कॉल को रिकॉर्ड करने के साथ-साथ उस रिकॉर्डिंग को किसी दूसरे से भी शेयर करते हैं।

File Transfer Pro

यह ऐप जेंडर की तरह है जिसके जरिए आप फोटो, वीडियो या किसी अन्य डाटा को शेयर करते हैं। इसके बाद यह आपका डाटा लीक कर सकता है। बता दें चेक प्वाइंट ने इस ऐप को लेकर मैलवेयर (वायरस) की आशंका जताई है।

Free Wifi Pro

कई बार हम फ्री के वाई-फाई के चक्कर में ऐसे ऐप को डाउनलोड कर लेते हैं, जिनसे फायदा तो नहीं होता लेकिन नुकसान जरूर होता है। अगर आपके पास भी मुफ्त में वाई-फाई खोजने वाले ऐप हैं तो उन्हें तुरंत डिलीट कर दें। क्योंकि इससे हैकिंग का ख़तरा रहता है।

Published on:
03 Oct 2018 02:31 pm
Also Read
View All