
नई दिल्ली: अगर आप सोशल मीडिया अकाउंट इस्तेमाल करते हैं तो कभी आपके मन में भी ख्याल आया होगा कि आप आप अपने अकाउंट को डिलीट कर दें, फिर चाहे वो WhatsApp का अकाउंट हो या फिर फेसबुक अकाउंट हो लेकिन आप इस अकाउंट को सिर्फ डीएक्टिवेट ही कर पाते हैं लेकिन आज हम आपको तरीका बताने जा रहे हैं कि कैसे आप बड़ी ही आसानी से अपने सोशल मीडिया अकाउंट को डिलीट कर सकते हैं।
Snapchat
यूजर्स अपने अकाउंट को ऐप में डिलीट नहीं कर सकते हैं। अकाउंट डिलीट करने के लिए उन्हें वेब ब्राउजर की जरुरत होगी। बता दें कि आपका अकाउंट तभी डिलीट होगा जब वह 30 दिनों तक डिएक्टिवेट हो। आप Snapchat के वेब पोर्टल पर जाकर अपने अकाउंट को डिएक्टेविट कर सकते हैं।
अगर आप Instagram अकाउंट को डिलीट करना चाहते हैं तो आपको अपने ब्राउजर पर Instagram के पोर्टल(वेबसाइट) पर जाना होगा। यहां आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड इंटर करना होगा। इसके बाद सिस्टम आपसे अकाउंट डिलीट करने का कारण पूछेगा। ध्यान रहे बिना कारण बताए आप अपने अकाउंट को डिलीट नहीं कर सकते। इसके बाद आपको दोबारा पासवर्ड इंटर करना होगा। अब आपको Permanently delete my account बटन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही आपको अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा।
Twitterअकाउंट डिलीट करने के लिए आपको इसे डिएक्टिवेट करना होगा। Twitter आपके अकाउंट को डिलीट करने के लिए 30 दिनों का समय लेता है। अकाउंट डिलीट करने के लिए Settings and privacy ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां ड्रॉप डाउन मैन्यू में आपको Account सेक्शन दिखाई देगा। इसके बाद Deactivate your account बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपना अकाउंट चुनना होगा जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं। इसके अलावा आपको पासवर्ड इंटर करना होगा। इस प्रक्रिया के 30 दिनों बाद आपका अकाउंट डिलीट हो जाएगा।
Facebook आपके अकाउंट को डिलीट करने के लिए 2 सप्ताह से लेकर एक महीने तक का समय लेता है। यूजर्स को अपने अकाउंट को डिलीट करने के लिए रिक्वेस्ट करनी होगी, जिसके 14 दिनों बाद Facebook अपनी प्रक्रिया शुरू करता है। Facebook के मुकाबिक यूजर्स अपने अकाउंट को डिलीट करने का विकल्प चुन सकते हैं। Facebook आपके पूरे डाटा को डिलीट करने के लिए 90 दिनों तक का समय ले सकता है। Facebook पर अपने अकाउंट को डिलीट करने के लिए Settings में जाएं। इसके बाद Your Facebook Information ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको अकाउंट डिलीट करने से लेकर अकाउंट डिएक्टिवेट करने तक का विकल्प मिलता है। अगर अपने अकाउंट को डिएक्टिवेट करना चाहते हैं तो Deactivate Account पर क्लिक करें और अगर हमेशा के लिए डिलीट करना चाहते हैं, तो Delete Account बटन पर क्लिक करें।