ऐप वर्ल्ड

सिर्फ 375 रुपये खर्च करके हर महीने कमाएं 50,000 रुपये, जानें कैसे

आपको बता दें कि इन वेबसाइट्स को बनाना बेहद ही आसाब है और आप महज 375 रुपये में किसी भी वेबसाइट को बनाने की शुरुआत कर सकते हैं।
2 min read
Sep 07, 2018
earn money by website
सिर्फ 375 रुपये खर्च करके हर महीने कमाएं 50,000 रुपये, जानें कैसे

नई दिल्ली: आजकल ऑनलाइन वेबसाइट्स का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा हैं और इस वजह से लोग अब घर बैठे कार की बुकिंग, होटल बुकिंग, कपड़ों की खरीदारी जैसे रोजमर्रा के काम अपने स्मार्टफोन से ही कर सकते हैं। इन वेबसाइट्स के जरिए हर महीने 50 हजार से लेकर एक लाख तक की कमाई की जा सकती है। आपको बता दें कि इन वेबसाइट्स को बनाना बेहद ही आसाब है और आप महज 375 रुपये में किसी भी वेबसाइट को बनाने की शुरुआत कर सकते हैं।

दरअसल कुछ ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स हैं जहां पर आप आसानी से जाकर अपनी साइट के लिए ऑनलाइन डोमेन बुक कर सकते हैं वो भी बेहद ही कम कीमत में साथ ही यहां पर आपको ऑफर भी मिल जाता है जिससे आपको ये डोमेन और सस्ता पड़ जाता है। बता दें कि इस समय GoDaddy .com लोकप्रिय डोमेन बुकिंग प्लेटफॉर्म है जहां पर आप आसानी से कुछ ही मिनट में डोमेन की बुकिंग करवा सकते हैं।

ऐसे करते हैं डोमेन की बुकिंग

डोमेन बुक करने के लिए आपको सबसे पहले godaddy के होमपेज पर जाना पड़ता है। इसके बाद आप यहां पर आसानी से अपना मनपसंद डोमेन चुन सकते हैं। यहां पर आपको इस डोमेन का दाम भी दिखाया जाता है, इसके बाद आप यह चुन सकते हैं कि आपको ये डोमेन कितने दिनों के लिए चाहिए होता है। इसके बाद आपको अपनी पूरी जानकारी इस जगह पर देनी होती है और पेमेंट करने के बाद आपको अपना डोमेन मिल जाता है और आप अपनी वेबसाइट बना सकते हैं।

Published on:
07 Sept 2018 01:02 pm