ऐप वर्ल्ड

Facebook Watch से हर महीने जुड़ रहे हैं 1.25 Billion यूजर्स

Facebook Watch पर बढ़ रहे यूजर्स साल 2018 में Facebook Watch किया गया था लॉन्च
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Sep 2020, 6:20 PM IST
Facebook Watch Now Receiving 1.25 Billion Visitors Every Month
Facebook Watch Now Receiving 1.25 Billion Visitors Every Month

नई दिल्ली। दुनियाभर में पॉपुलर सोशल मीडिया साइट Facebook ने कोरानावायरस लॉकडाउन के बीच लगातार सफलता हासिल कर रहा है। फेसबुक ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि Facebook Watch पर हर महीने 1.25 billion विजिटर आ रहे हैं। कंपनी ने Facebook Watch को साल 2018 में पेश किया था। कंपनी ने बाताया कि 720 million लोग एक मिनट तक लगातार वीडियो देखने वालों में है।

प्रोडक्ट लीडर परेश राजवत ने कहा कि फेसबुक वॉच को फेसबुक की सामाजिक परत पर बनाया गया है, जबकि फेसबुक के कई उत्पादों में वीडियो साझा करने के बाद दृश्य वॉच पर ही हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय रचनाकारों और प्रकाशकों के वीडियो को मित्रों और परिवार के साथ बातचीत के मुख्य फेसबुक अनुभव से अलग रखते हुए।

बता दें कि हाल ही में कंपनी ने Messenger Rooms को पेश किया था। इसकी खासियत है कि इसे वो यूजर भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिनका अकाउंट फेसबुक पर नहीं है। इसके अलावा इसमें कोई लिमिट नहीं तय की गयी है कि एक चैट रूम कितनी देर तक ओपन रह सकता है। वहीं मेसेंजर रूम को होस्ट करने वाले यूजर के पास सभी कंट्रोल्स होंगे, जो जरूरत के हिसाब से रूम को लॉक और अनलॉक कर सकेगा। साथ ही वो ये तय करेगा कि कौन उसे ज्वाइन करेगा और कौन नहीं। इतना ही नहीं उसके पास किसी को भी रिमूव करने का ऑप्शन होगा। यानी व्हाट्सऐप ग्रुप की तरह यहां भी रूम क्रिएट करने वाले होस्ट का यूजर्स पर पूरा कंट्रोल होगा। बता दें कि इसपर कॉल शुरू करने के लिए रूम क्रिएट का होना जरूरी है।

Published on: