ऐप वर्ल्ड

जल्दी खत्म हो जाता है डेटा तो कोई बात नहीं, Google का ये ऐप है समाधान

यूजर्स की इसी समस्या का समाधान अब गूगल ने ढूंढ़ लिया है जिससे अब यूजर्स का मोबाइल डेटा लंबे समय तक चलेगा।

2 min read
Jun 20, 2018
जल्दी खत्म हो जाता है डेटा तो कोई बात नहीं, Google का ये ऐप है समाधान

नई दिल्ली: स्मार्टफोन यूजर्स को अक्सर मोबाइल डेटा ख़त्म हो जाने की चिंता लगी रहती है क्योंकि कभी-कभार ज्यादा इंटरनेट सर्फिंग करने या वीडियो देखने की वजह से मोबाइल का डेटा समाप्त हो जाता है और जब हमे डेटा की ज्यादा जरूरत होती है तब हम इसे इस्तेमाल नहीं कर पाते ऐसे में हमे दोबारा से डेटा पैक डलवाना पड़ता है। यूजर्स की इसी समस्या का समाधान अब गूगल ने ढूंढ़ लिया है जिससे अब यूजर्स का मोबाइल डेटा लंबे समय तक चलेगा।

बता दें कि google अपने डेटैली ऐप को अपडेट करने जा रहा है, दरअसल के डेटा खर्च पर लगाम लगाता है और आप सिर्फ उतना ही डेटा इस्तेमाल कर पाते हैं जितने की आपको जरूरत होती है। बता दें कि इस ऐप में आप डेली लिमिट सेट कर सकते हैं जिसके बाद आपका डेटा सिर्फ काम की जगहों पर इस्तेमाल होता है और बेफजूल के डेटा खर्च पर पूरी तरह से लगाम लग जाती है।

ये भी पढ़ें

इस गैजेट को लगाते ही आपका फ़ोन बन जाएगा DSLR कैमरा, तस्वीरें होंगी हाई रिजोलुशन

गूगल ने अपने इस ऐप की शुरुआत नवंबर साल 2017 में की थी जिसका मकसद यूजर के मोबाइल डेटा के वेस्टेज को रोका जा सके। दरअसल मार्केट में 4G सिम आने के बाद से जहां एक तरफ इंटरनेट स्पीड बढ़ी है वहीं दूसरी तरफ डेटा की खपत भी बढ़ी है ऐसे में लोग एक बार डेटा पैक डलवाते हैं तो यह उनके लिए काफी नहीं पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आजकल ज्यादातर लोग कई सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव जिनपर फोटो और वीडियो देखने में डेटा की ज्यादा खपत होती है।

ये होंगे डेटैली ऐप के नये फीचर्स

गूगल के डेटैली ऐप में डेली लिमिट सबसे प्रमुख फीचर है जिसे सेट करके रोज काफी डेटा बचाया जा सकता है। वहीं दूसरा फीचर 'गेस्ट मोड' जिसमें आप जब किसी दुसरे शख्स को अपना फोन देते हैं तो ये फीचर उस शख्स के अधिक डेटा इस्तेमाल पर रोक लगाता है। डिटैली ऐप में 'अनयूज्ड ऐप्स' फीचर भी दिया गया है, जिसमें अगर आपने कोई ऐप इस्तेमाल करना बंद कर दिया है, तो डेटा की खपत रुक जाती है। गूगल के इस ऐप का आखिरी फीचर है वाई-फाई मैप जिसमें आसपास के नेटवर्क को पहचान क्र अपने मनमुताबिक नेटवर्क को चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें

अंधेरे में भी वीडियो रिकॉर्डिंग करता है ये छोटा कैमरा कीमत महज 600 रुपये
Published on:
20 Jun 2018 07:46 am
Also Read
View All