ऐप वर्ल्ड

इंस्‍टाग्राम पर आया फोकस और मेंशन स्टिकर फीचर, ऐसे करें यूज

इंस्टाग्राम फोकस और मेंशन स्टिकर फीचर का यूज कई तरह के इफेक्ट के लिए किया जा सकता है
2 min read
Apr 12, 2018
Instagram Focus and Mention Sticker

पॉपुलर फोटो शेयरिंग मोबाइल एप इंस्‍टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए दो नए फीचर्स जारी किए हैं जो उनके लिए काफी काम हैं। इन फीचर्स को फोकस और मेंशन स्टिकर नाम से लाया गया है। फोकस फीचर की मदद से यूजर ब्‍लर इफेक्‍ट के साथ पोर्ट्रेट तस्‍वीरें ले सकते हैं। वहीं, दूसरे फीचर मेंशन स्टिकर की मदद से अपनी स्टोरिज में स्टिकर पर किसी खास यूजर को मेंशन कर सकते हैं।


इंस्टाग्राम के फोकस फीचर में कैमरा ओपन करने के बाद यह सुपरजूम के साथ नजर आता है। इस फीचर के साथ यूजर जब सेल्फी या अन्य तस्वीर लेते तो उसमें व्यक्ति के अलावा बाकी का बैकग्राउंड खुद ही ब्लर हो जाता है। इसमें सबसे खास बात यह है की यूजर्स इससे केवल तस्वीरें ही नहीं ले सकते बल्‍कि वीडियो भी बना सकते हैं। इसको यूजर्स अपनी स्टोरी में एड करने से फिल्टर्स, स्टिकर्स और टेक्स्ट को भी फोटो या वीडियो में एड कर सकते हैं। इंस्टाग्राम के इस फीचर को अभी आईफोन SE, आईफोन 6S+, आईफोन7, आईफोन 7 प्लस, आईफोन 8 , आईफोन 8 प्लस और आईफोन X के अलावा चुनिंदा एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए ही उपलब्ध है। इस नए फीचर को इंस्टाग्राम वर्जन 39.0 के साथ iOS पर दिया गया है। आईफोन यूजर्स इन फीचर को एपल एप स्टोर और एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर ऐड कर सकते हैं।


इंस्टाग्राम में आया मेंशन स्टिकर फीचर भी बहुत ही खास है। इस फीचर को फिलहाल आईफोन यूजर्स के लिए ही लाया गया है। यूजर्स इससे अपनी स्टोरीज पर यूजर्स के लिए अपने दोस्तों से कनेक्ट होना आसान बनाया गया है। इसमें स्टोरी कैमरा के तहत कोई फोटो या वीडियो बनाने के बाद स्टिकर्स ट्रे को खेलने और वहां मेंशन स्टिकर पर टैप करना होता है।


भारत में लान्च हुए Google Home और होम मिनी स्पीकर्स, जानिए खूबियां

Google ने अपने असिस्टेंट-बेस्ड स्मार्ट स्पीकर Google Home और Home Mini भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है। गूगल के ये स्मार्ट स्पीकर्स हैं जिनके साथ ही कंपनी ने इस मार्केट में एंट्री की है। गूगल अपने इन स्पीकर्स के साथ अपनी प्रतिद्वंदी अमेजन के Echo स्पीकर्स को चुनौती देना चाहती है। गौरतलब है की अमेजन ने कुछ महीने पहले ही भारत में अपने ऐको डिवाइसेज पेश किए थे। गूगल होम और गूगल होम मिनी की कीमत भारत में क्रमशः 9,999 रुपये 4,499 रुपये रखी है। इन दोनों ही डिवाइसेज को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 20 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

Published on:
12 Apr 2018 03:13 pm