ऐप वर्ल्ड

Jio Wi-Fi Calling सेवा भारत में लॉन्च, करें अनलिमिटेड वॉयस व वीडियो कॉल

Jio WiFi Calling Service भारत में शुरू बिना नेटवर्क के भी कर सकते हैं वॉयस और वीडियो कॉल
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jan 2020, 2:13 PM IST
Jio WiFi Calling Service launched in India
Jio WiFi Calling Service

नई दिल्ली: Reliance Jio ने अपनी नई सेवा Jio WiFi Calling Service शुरू कर दी है, जिसकी मदद से जियो सब्सक्राइबर्स वाईफाई नेटवर्क पर वॉयस और वीडियो कॉल कर सकते है। इस सेवा पर कंपनी की काफी दिनों से टेस्टिंग चल रही है, जिसके बाद अब इस सर्विस को पूरे देश में शुरू किया गया है। हालांकि, इस सेवा को फेज़ के आधार पर 16 जनवरी तक सभी क्षेत्रों में लॉन्च किया जाएगा।

बता दें कि जिन जियो यूजर्स के पास एक्टिव जियो टैरिफ प्लान है, वो वाई-फाई कॉलिंग सर्विस की मदद से वाई-फाई नेटवर्क के जरिए वॉयस और वीडियो कॉल्स कर सकते हैं। इसके लिए फोन को मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट होना जरूरी नहीं है। जियो की इस सेवा का लाभ उन लोगों को ज्यादा मिलेगा, जिन इलाकों में नेटवर्क की समस्या है। Jio का दावा है कि वॉयस और वीडियो कॉल स्मूथ तरीके से VoLTE और वाई-फाई नेटवर्क के बीच स्विच करते हैं। यानी यूजर्स को किसी कॉल के दौरान वाई-फाई नेटवर्क पर स्विच करने में किसी देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Jio WiFi Calling Service का लाभ लेने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Wifi कॉलिंग या voice-over-Wi-Fi (VoWi-Fi) को एक्टिव करना होगा। जियो का दावा है कि ये सेवा 150 से ज़्यादा स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है। वहीं Jio Wi-Fi calling वेबपेज पर जाकर अपने स्मार्टफोन में इस सेवा की उपलब्धता की जांच कर सकते हैं। बता दें कि पिछले साल दिसंबर महीने में एयरटेल की तरफ से WiFi Calling Service शुरू की गयी है। ऐसे में दोनों कंपनियों की बाजार में सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।

Updated on:
9 Jan 2020, 2:13 PM IST
Published on: