ऐप वर्ल्ड

हर घंटे 30 हजार E-Mail भेज कर ब्लैकमेल कर रहा मेलवेयर

एक मेलवेयर प्रतिघंटा तीस हजार मेल भेज रहा अब तक 2.7 करोड़ ऐसे मेल भेज जा चुके हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Oct 2019, 4:17 PM IST
lookmail.jpg

नई दिल्ली: लोगों के ईमेल की जानकारी प्राप्त करने के बाद एक मेलवेयर प्रतिघंटा तीस हजार मेल ऐसे भेज रहा है जिनमें निर्दोष लोगों को यह बोलकर ब्लैकमेल किया जाता है कि वेबकैम के माध्यम से लिए गए उनके सेक्सुअल कंटेंट को वायरल किया जा सकता है। अब तक 2.7 करोड़ ऐसे मेल भेज जा चुके हैं। ग्लोबल साइबरसिक्योरिटी कंपनी चेक पॉइंट ने पांच महीने रिसर्च करने के बाद गुरुवार को कहा कि उसने फोरपीक्स (उर्फ ट्रिक) बॉटनेट का खुलासा किया है जो सेक्स के नाम पर ब्लैकमेल करने वाले 30,000 मेल प्रतिघंटे सेंड कर रहा है।

कंपनी ने कहा, "पिछले पांच महीनों के दौरान हमने इस पर निगरानी रखी, और हमने 11 बीटीसी को फोरपीक्स सेक्सटोर्सन (सेक्स के नाम पर ब्लैकमेल करना) के खातों में अब तक 1,10,000 डॉलर का लेनदेन पाया है।"

कंपनी ने कहा कि ईमेल की गति और उनकी मात्रा चौंका देने वाली है। शोधकर्ता गिल मानशारोव और एलेक्सी बुख्तेयेव ने कहा, "इसके पीछे साधारण योजना है। रिसीपेंट से संबंधित सेक्सुअल कंटेट को वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे जाते हैं।" फोरपीक्स लगभग एक दशक से सक्रिय है और वर्तमान में लगभग 4,50,000 इनफेक्टेड होस्ट्स संचालित करता है।

Published on: