ऐप वर्ल्ड

अब एक फोन में चलाएं दो-दो वॉट्सएप अकाउंट

मेटा के स्वामित्व वाले वॉट्सएप ने गुरुवार को एक ही समय में दो वॉट्सएप अकाउंट लॉग इन करने की सुविधा की घोषणा की। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक पोस्ट में कहा कि वॉट्सएप यूजर्स जल्द ही एक ही समय में दो वॉट्सएप अकाउंट में लॉग इन कर सकते हैं।

2 min read
Oct 19, 2023
WhatsApp

मेटा (Meta) के स्वामित्व वाले वॉट्सएप ने गुरुवार को एक ही समय में दो वॉट्सएप अकाउंट लॉग इन करने की सुविधा की घोषणा की। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerburg) ने एक पोस्ट में कहा कि वॉट्सएप यूजर्स जल्द ही एक ही समय में दो वॉट्सएप अकाउंट में लॉग इन कर सकते हैं। उन्होंने घोषणा की, वॉट्सएप पर दो खातों के बीच स्विच करें। जल्द ही आप एप के भीतर एक फोन पर दो वॉट्सएप अकाउंट रख सकेंगे।

यह सुविधा आने वाले सप्‍ताहों और महीनों में एंड्रॉइड यूजर्स (Android users) के लिए शुरू हो जाएगी। कंपनी ने कहा, अब आपको हर बार लॉग आउट करने, दो फोन ले जाने या गलत जगह से मैसेज आने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। दूसरा खाता बनाने के लिए आपको एक दूसरे फोन नंबर और सिम कार्ड, या एक ऐसे फोन की आवश्यकता होगी जो मल्टी-सिम या ईसिम स्वीकार करता हो। बस अपनी वॉट्सएप (WhatsApp) सेटिंग्स खोलें, अपने नाम के आगे वाले तीर पर क्लिक करें और "ऐड अकाउंट" पर क्लिक करें।

सेटिंग्स को कर सकेंगे नियंत्रित
कंपनी के अनुसार, आप प्रत्येक अकाउंट पर अपनी गोपनीयता और अधिसूचना सेटिंग्स को नियंत्रित कर सकते हैं। मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म ने यूजर्स को सिर्फ आधिकारिक वॉट्सएप का उपयोग करने और अपने फोन पर ज्‍यादा अकाउंट जोडऩे के लिए नकली संस्करण डाउनलोड न करने की सलाह दी है। उसने कहा कि यूजरों के संदेश केवल आधिकारिक वॉट्सएप का उपयोग करते समय सुरक्षित और निजी हैं।

एंड्रॉइड यूजर्स के लिए शुरू की पासकी सुविधा
वॉट्सएप ने इस सप्ताह की शुरुआत में सभी एंड्रॉइड यूजरों के लिए पासवर्ड-रहित पासकी सुविधा के लिए समर्थन शुरू करने की घोषणा की थी। इस कदम से एंड्रॉइड पर वॉट्सएप यूजरों को असुरक्षित और यहां तक कि कष्टप्रद दो-कारक एसएमएस प्रमाणीकरण को अलविदा कहने में मदद मिलेगी। कंपनी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, एंड्रॉइड यूजर पासकी के साथ आसानी से और सुरक्षित रूप से लॉग इन कर सकते हैं। केवल आपका चेहरा, फिंगर प्रिंट या पिन ही आपके वॉट्सएप अकाउंट को अनलॉक करता है। कंपनी के मुताबिक, एंड्रॉइड सपोर्ट आने वाले सप्‍ताहों और महीनों में शुरू हो जाएगा। पासकीज आपके डिवाइस के स्वयं के प्रमाणीकरण तरीकों से पारंपरिक पासवर्ड को प्रतिस्थापित कर सकते हैं।

-आईएएनएस

Published on:
19 Oct 2023 07:53 pm
Also Read
View All