फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए 'पे-लेटर' फीचर लेकर आया है जिसमें आप पहले सामान खरीद कर बाद में अपनी सुविधा के हिसाब से पेमेंट कर सकते हैं।
नई दिल्ली: अगर आप भी फ्लिपकार्ट पर खरीदारी करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी हैं क्योंकि बहुत जल्द आप शॉपिंग करते समय उधार पर भी सामान कही खरीदारी कर सकते हैं। जैसे आप किसी जनरल स्टोर से कभी-कभार उधार पर सामन ले कर आते हैं और जब आपके पास पैसे आ जाते हैं तो आप स्टोर वाले को पैसे चुका देते हैं। ठीक ऐसा ही अब फ्लिपकार्ट पर भी किया जा सकता है। बता दें कि फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए 'पे-लेटर' फीचर लेकर आया है जिसमें आप पहले सामान खरीद कर बाद में अपनी सुविधा के हिसाब से पेमेंट कर सकते हैं।
आपको बता दें कि ये सुविधा सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को मिलेगी जिनपर कंपनी को भरोसा है, मतलब जो लोग लंबे समय से कंपनी के भरोसेमंद ग्राहक बने हुए ये सुविधा सिर्फ उन्हीं को मिलेगी। बता दें कि फ्लिपकार्ट के इस नये फीचर में आपको बस अपनी पसंद से अपनी जरूरत का सामान चुनना है इसके बाद जब भी आप चाहें अपनी सुविधा के हिसाब से इसका पेमेंट कर सकते हैं।
जानें कैसे काम करेगा Pay Later