Realme Freedom Sale का आयोजन Realme 3 Pro, Realme 2 Pro और Realme C1 स्मार्टफोन पर मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट
नई दिल्ली:रियलमी फ्रीडम सेल का आयोजन कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर किया गया है जो 1 अगस्त से 3 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान realme 3 pro , realme 2 pro और realme c1 स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इस दौरान रियलमी 3 प्रो पर 1000 रुपये का डिस्काउंट और रियलमी 2 प्रो और रियलमी सी1 की कीमत में 500 रुपये की छूट दी जा रही है।
Realme Freedom Sale के दौरान Realme 3 Pro के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 12,999 रुपये में बेटा जाएगा। वहीं 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज को 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 6.3 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और पावर के लिए फोन में 4,045 एमएएच की बैटरी दी गयी है। इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल है और एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है।
रियलमी फ्रीडम सेल के दौरान Realme 2 Pro को 500 रुपये सस्ता बेचा जाएगा। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,490 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं फ्लिपकार्ट पर 299 रुपये में कंपलीट मोबाइल प्रोटेक्शन का भी ऑफर दिया जा रहा है। इसमें 6.3 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गयी है।
Realme C1 को भी 500 रुपये सस्ता बेचा जा रहा है। इसके 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट 6,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि असल कीमत 7,499 रुपये है। इसमें 6.2 इंच की एचडी+ डिस्प्ले है और स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल है। पावर के लिए हैंडसेट में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गयी है।
इस के दौरान Realme 3 का डायमंड रेड कलर वेरिएंट भी बेचा जाएगा। इसमें 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल है। रियलमी 3 हैंडसेट में 6.2 इंच के एचडी+ डिस्प्ले है और इसमें हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल है। पावर के लिए 4,230 एमएएच की दमदार बैटरी दी गयी है।