ऐप वर्ल्ड

TikTok की जगह इन Apps पर बना सकते हैं मजेदार वीडियो

TikTok को गूगल प्ले स्टोर और Apple ऐप पर किया गया बंद पहले से डाउनलोड TikTok ऐप को यूजर कर सकते हैं यूज TikTok की जगह इन ऐप पर बना सकते हैं अपना वीडियो

2 min read
TikTok

नई दिल्ली: भारत में बहुत ही कम समय में पॉपुलर हुए tiktok ऐप को गूगल प्ले स्टोर और Apple ऐप से हटा दिया है। इस रिमूव करते ही सोशल मीडिय पर TikTok लवर्स ने अपना दुख बयां करना शुरू कर दिया है। हालांकि जिन स्मार्टफोन में TikTok ऐप पहले से मौजूद है वो इसे यूज कर सकते हैं। जिन यूजर ने इस ऐप को डाउनलोड नहीं किया है और उन्हें लगता है कि अब वो इस ऐप को डाउनलोड भी नहीं कर पाएंगे तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बताएंगे जो TikTok की तरह ही काम करते हैं जहां आप अपने पसंद की वीडियो बना सकते हैं।

Vigo Video ऐप भी TikTok की तरह काम करता है। यहां भी आप एक शॉर्ट वीडियो बना सकते है। वीडियो बनाने के दौरान आप अलग-अलग फिल्टर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं और वीडियो को ज्यादा क्रिएट बना सकते हैं। इस ऐप को Bytemod नाम की कंपनी ने बनाया है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसका पूरा साइज 67MB है। इस ऐप को अभी तक करीब 100 मिलियन लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

Tiktok के पॉपुलर होने से पहले LIKE Video ऐप को लॉन्च किया गया था। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। इसका साइज 45MB है और ये iOS और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए मौजूद है। इसे चीन की कंपनी बीगो टेक्नोलॉजी ने बनाया है। इस ऐप में भी वीडियो बनाते वक्त यूनिक म्यूजिक मैजिक फिल्टर, एक्टिंग और लिपसिंक, फेस स्टीकर्स समेंत कई बेहतरी फीचर्स मिलेंगे।

togetU ऐप का इस्तेमाल भी वीडियो बनाने के लिए कर सकते हैं। इसमें वीडियो अपलोड करने के साथ एडिट भी कर सकते हैं। इसका साइज 33MB है और ये iOS और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसे togetU मीडियाटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने पेश किया है।

Published on:
18 Apr 2019 09:37 am
Also Read
View All