ऐप वर्ल्ड

सिंगल स्टेटस से हो गए हैं बोर तो इंस्टाल करें ये App, मिलेगी मनचाही गर्लफ्रेंड

इन ऐप्स के जरिए अपने आपको एक बार फिर प्यार करने का मौका दें। ताकि बेरंग जिंदगी में फिर से रंग भर जाए।

2 min read
सिंगल स्टेटस से हो गए हैं बोर तो इंस्टाल करें ये App, मिलेगी मनचाही गर्लफ्रेंड

नई दिल्ली: प्यार दूर हो जाए तो बुरा लगता है, लेकिन कहते है कि जिंदगी रुकने का नाम नहीं। तो फिर किसी एक प्यार में पूरी लाइफ रोना क्यों दोस्त। मानते हैं कि प्यार को आसानी से भूला नहीं जा सकता है, लेकिन एक बार फिर से किसी को दोस्त तो बनाया जा सकता है क्या पता वो ही आपका जीवनसाथी बन जाए। जी हां इसके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है बस इन ऐप्स की मदद लें और अपने को प्यार करने का एक और मौका दें।

TINDER को शायद ही कोई होगा जो न जानता हो। इन दिनों यह ऐप लोगों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है और इसे डेटिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसके जरिए अभी तक कई लोगों के दिल जुड़े हैं तो देर किस बात की आप भी इस ऐप का यूज करें और अपने ब्रेकअप को भूल कर नए जीवनसाथी की तलाश में लग जाए।

ये भी पढ़ें

अगर आपके स्मार्टफोन में आ गए ये Apps तो कभी नहीं रहेंगे सिंगल

HAPPN ऐप का इस्तेमाल डेटिंग के लिए कर सकते हैं। इसके जरिए आप आसानी से अपने आस-पास के लोगों को ढूंढ सकते है जो डेटिंग पर आपके साथ जाना चाहते हैं। डरिएं नहीं यह ऐप सामने वाले व्यक्ति की पूरी जानकारी आपको देगा ,जिसके बाद आप उसके साथ डेट पर जा सकते हैं।

MATCH DATING यह सबसे पुरानी डेटिंग ऐप है। सबसे पहले लोग इसी ऐप का इस्तेमाल डेटिंग के लिए करते थे, लेकिन जैसे-जैसे इंटरनेट का दायरा बढ़ा कई अन्य तरह की डेटिंग ऐप लोगों के बीच आ गया। बता दें कि इस ऐप में भी काफी फीचर मौजूद हैं और इसे फ्री में यूज कर सकते हैं।

MEETME ऐप को भी लोग डेटिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं। यह भी आपको आस-पास के लोगों की जानकारी साझा करता है और मौका देता है कि आप किसी अंजान से दोस्ती कर सकें। यह एप्लिकेशन भी पूरी तरह से फ्री है और लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय है।

JAUMO ऐप का भी यूज काफी लोग आज की तारीख कर रहे हैं। इसकी खासियत यह है कि इसमें आप अपनी आईडी बनाकर अपनी प्रोफाइल को एडिट कर सकते हैं और इसमें आप उम्र और कद का फिल्टर भी कर सकते हैं । इसके बाद आप आपनी पसंद के लोगों को डेट के लिए खोज सकते हैं।

ये भी पढ़ें

इस ट्रिक से जाने कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं कर रहा Tinder का इस्तेमाल
Published on:
15 Sept 2018 03:36 pm
Also Read
View All