ऐप वर्ल्ड

Truecaller लाया कॉल रिकॉर्डिंग फीचर, क्लाउड पर सेव नहीं होगा कोई ‘रिकॉर्डिंग डेटा’

Truecaller अपने यूजर्स के लिए कॉल रिकॉर्डिंग फीचर लेकर आया है। कंपनी अधिकारिक तौर पर एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर कॉल रिकॉर्डिंग फीचर शुरू किया है।

2 min read
Jun 15, 2023

Truecaller अपने यूजर्स के लिए कॉल रिकॉर्डिंग फीचर लेकर आया है। कंपनी अधिकारिक तौर पर एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर कॉल रिकॉर्डिंग फीचर शुरू किया है। कॉल रिकॉर्डिंग की यह प्रीमियम सुविधा केवल उन यूजर्स के लिए होगी जो इस फीचर के लिए भुगतान करेंगे। कंपनी ने अमरिका में अपने प्रीमियम यूजर्स के लिए कॉल रिकॉर्डिंग फीचर को चालू कर दिया है। सबसे बड़ी बात है कि नया फीचर इनकमिंग और आउटगोइंग दोनों तरह की कॉल्स के लिए काम करता है। इसको अलग से डाउनलोड नहीं करना पड़ता है।

गौरतलब है कि कंपनी ने पहली बार साल 2018 में Android पर कॉल रिकॉर्डिंग पेश की थी, यह तब प्रीमियम यूजर्स तक सीमित था लेकिन तीन साल बाद सभी यूजर्स के लिए इसे शुरू तो किया था लेकिन साल 2022 में, ट्रूकॉलर को इस फीचर को बंद कर दिया था। बताया जा रहा है कि Google ने Accessibility API के लिए थर्ड-पार्टी एक्सेस को ब्लॉक कर दिया था, यह वही एपीआई है जिस पर ऐप कॉल-रिकॉर्डिंग कार्यक्षमता के लिए निर्भर थे। इस दफा ट्रूकॉलर ने यह क्लाउड टेलीफोनी सर्विस के डेडिकेटेड कॉल रिकॉर्डिंग लाइन को यूज करके किया है।

इसका मतलब ये है कि कॉल रिकॉर्डिंग क्लाउड पर की जाती है और कॉल कटते के बाद, आप इसे फोन पर प्राप्त करते हैं। ट्रूकॉलर ने क्लियर किया है कि वह क्लाउड पर कोई कॉल रिकॉर्डिंग डेटा स्टोर नहीं करेगा, सब कुछ डिवाइस पर रहेगा। जैसे ही कॉल रिकॉर्डिंग शुरू होगी, कॉल रिसीव करने वाले को एक बीप की आवाज आएगी, इससे ये पता चलता है कि कॉल रिकॉर्ड की जा रही है।

Android यूजर्स ट्रूकॉलर ऐप के जरिये कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं. इसके लिए ऐप में जाएं और dialer ओपन करें, यहां एक डेडिकेटेड कॉल रिकॉर्डिंग बटन पर टैप करें कोई दूसरा डायलर ऐप चाहते हैं तो उसे यूज कर सकते हैं।

Published on:
15 Jun 2023 05:45 pm
Also Read
View All