ऐप वर्ल्ड

Twitter ने लॉन्च किया नया फीचर, Elon Musk ने कहा – अब ट्वीट्स पर देख सकेंगे View Count

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने हाल ही में एक नया फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के बारे में ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कुछ समय पहले ही बताया था और अब इसके लॉन्च की जानकारी भी दी।

2 min read
twitter_view_count.jpg
Twitter View Count

एलन मस्क (Elon Musk) के 27 अक्टूबर को 44 बिलियन डॉलर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को खरीदने के बाद से ही इसमें कई तरह के बदलाव होने लगे। एलन ने ट्विटर को टेकओवर करने के बाद से ही यह साफ़ कर दिया था कि वह इसमें कई बदलाव करने की तैयारी में है। इसके लिए उन्होंने कई बड़े फैसले भी लिए। कुछ फैसलों की आलोचना भी हुई, जैसे कि कंपनी के कई वर्कर्स को नौकरी से निकालना। पर इसके अलावा ट्विटर पर कुछ नए फीचर्स भी लॉन्च किए गए। हाल ही में ट्विटर पर एक नया फीचर लॉन्च किया गया।


क्या है ट्विटर का नया फीचर?

ट्विटर ने हाल ही में ट्वीट्स पर व्यू काउंट का फीचर लॉन्च किया है। एलन ने कुछ समय पहले ही इस बात की जानकारी दी थी कि ट्विटर जल्द ही इस फीचर को लॉन्च करने की तैयारी में है। और अब इस फीचर को लॉन्च कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद एलन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दी। इस फीचर की मदद से ट्विटर पर ट्वीटस के व्यू काउंट को देखा जा सकेगा। यानि की एक ट्वीट को कितनी बार देखा गया, यह अब देखा जा सकेगा।


90% से ज़्यादा यूज़र्स ट्विटर पर नहीं करते ये काम

एलन ने यह भी बताया कि ट्विटर पर 90% से ज़्यादा यूज़र्स सिर्फ ट्वीट्स को पढ़ते हैं। ऐसे यूज़र्स न तो ट्वीट करते हैं, न रिप्लाई, और न ही रीट्वीट।

ट्वीट्स को लाइक करने से ज़्यादा पढ़ा जाता है

एलन ने यह भी बताया कि ट्वीट्स को लाइक करने से 100 टाइम्स ज़्यादा उन्हें सिर्फ पढ़ा जाता है।

Published on:
23 Dec 2022 12:38 pm