ऐप वर्ल्ड

Whatsapp पर दोस्तों से चैटिंग करते देख सकते हैं Youtube, जानिए नए फीचर की खासियत

Whatsapp इन दिनों नए-नए फीचर्स लॉन्च कर रहा है ताकि यूजर्स को ऐप यूज करने में कोई दिक्कत न हो सकें।

2 min read
Whatsapp में चैटिंग करते देख सकते हैं Youtube, जानिए नए फीचर की खासियत

नई दिल्ली:WhatsApp इन दिनों नए-नए फीचर्स लॉन्च कर रहा है ताकि यूजर्स को ऐप यूज करने में कोई दिक्कत न हो सकें। इसके आ जाने के बाद अब यूजर्स whatsapp चैटिंग विंडो में Youtube, Facebook और Instagram आसानी ने इस्तेमाल कर सकते है और चैटिंग भी कर सकते हैं। इस नए फीचर का नाम पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) है। हालांकि इसे अभी सिर्फ ऐंड्रॉयड वर्ज़न 2.18.301 वर्जन के लिए पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें

दो स्मार्टफोन्स में चला सकते हैं एक ही WhatsApp अकाउंट वो भी बड़ी आसानी से

बता दें कि यह फीचर तब ज्यादा काम आएगा, जब आप किसी से व्हाट्सएप पर चैट करते है और अचानक से कोई Youtube लिंक आ जाता है, जिसे ओपेन करते ही हम Youtube पर पहुंच जाते है और Whatsapp बंद हो जाता है। लेकिन अब इस ऐप के आने के बाद यूजर्स चैट विंडो पर ही Youtube दे सकेंगे और चैटिंग भई कर सकेंगे।

हालांकि एक चैट से दूसरी चैट पर जाने के दौरान पिक्चर-इन-पिक्चर विडियो गायब हो जाएगा, लेकिन यह दिक्कत Whatsapp Ios वर्जन पर नहीं आ रही है। गौरतलब है कि इससे पहले Whatsapp एंड्रॉयड ऐप के लिए 'swipe to reply' फीचर रोलआउट किया है। ये फीचर Ios पर पहले से ही मौजूद है।

वहीं WABetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को आने वाले समय में बाहर से स्टीकर पैक डाउनलोड नहीं करने पड़ेंगे, क्योंकि कंपनी Get More Stickers फीचर का ऑप्शन लोगों को देने वाला है। यानी अब यूजर्स को दूसरे ऐप्स से स्टीकर डाउनलोड नहीं करने पड़ेंगे। खबरों की मानें तो कंपनी Whatsapp स्टीकर्स के लिए एक नया ऐप लॉन्च कर सकता है। फिलहाल Whatsapp Get More Stickers फीचर पर काम कर रहा है। इसे कम यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा इसकी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।

ये भी पढ़ें

गर्लफ्रेंड से व्हाट्सएप पर चैटिंग करना युवक का पड़ा भारी, पत्नी ने रोका तो सुसाइड कर दी जान
Published on:
04 Oct 2018 02:54 pm
Also Read
View All