अगर हम आपस कहें कि आप YouTube की वीडियो को फोन के बैकग्राउंड में चलाकर दूसरे ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं तो आपको इस बात यकीन नहीं होगा। लेकिन यह संभव है। हम आपको यहां एक ऐसी तरकीब बताने वाले हैं, जिससे आप यूट्यूब की वीडियो का ऑडियो पार्ट सुनते-सुनते फोन के दूसरे ऐप्स का इस्तेमाल कर पाएंगे।
पॉपुलर म्यूजिक वीडियो से लेकर क्रिकेट मैच तक की हाइलाइट्स देखने के लिए एक ही एक ही वीडियो प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है, जिसका नाम यूट्यूब (YouTube) है। यह वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। हालांकि, इसमें एक ही कमी है, वो यह है कि यूट्यूब की वीडियो बैकग्राउंड में नहीं चलती है। इससे लोगों को तब बहुत परेशानी होती है, जब वह वीडियो का केवल ऑडियो पार्ट सुनना चाहते हैं। लेकिन एक ट्रिक है, जिसकी मदद से फोन के बैकग्राउंड में यूट्यूब वीडियो चलाई जा सकती है। इसकी मदद से आप यूट्यूब वीडियो के ऑडियो पार्ट को सुनने के साथ-साथ फोन पर दूसरे ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
एंड्रॉइड यूजर्स ऐसे चलाएं फोन के बैकग्राउंड में वीडियो :
1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Mozilla Firefox ब्राउजर डाउनलोड करें।
2. इसके बाद ब्राउजर ओपन करें।
3. यहां अपने हिसाब से ब्राउजर में सेटिंग करें।
4. अब सर्च बार यूट्यूब सर्च करके उसे ओपन करें। यहां आपको यूट्यूब ऐप में ओपन करने का विकल्प मिलेगा, उसे कैंसल कर दें।
5. इतना करने के बाद उस वीडियो को ओपन करें, जिसे आप बैकग्राउंड में चलाना चाहते हैं।
6. वीडियो प्ले करके ब्राउजर से बाहर आ जाइए।
7. अब वीडियो बैकग्राउंड में चलती रहेगी और आप दूसरे मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे।
आईफोन यूजर्स ऐसे चलाएं फोन के बैकग्राउंड में वीडियो :
आईफोन यूजर्स अपने स्मार्टफोन के बैकग्राउंड में यूट्यूब की वीडियो ऊपर बताए प्रोसेस को अपनाकर चला सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को डिवाइस में Mozilla Firefox वेब ब्राउजर ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा। तभी यूजर्स फोन के बैकग्राउंड में यूट्यूब की वीडियो चला सकेंगे।