मोबाइल

Google Pixel 3 और Pixel 3 XL पर 28,000 रुपये का मिल रहा डिस्काउंट, यहां से खरीदें

Google Pixel 3 और Pixel 3 XL की कीमत हुई कम फोन पर मिल रहा है 28,000 रुपये तक का डिस्काउंट Flipkart और Amazon से खरीद सकते हैं हैंडसेट

2 min read
Google Pixel 3 और Pixel 3 XL पर 28,000 रुपये का मिल रहा डिस्काउंट, यहां से खरीदें

नई दिल्ली: अगर महंगा फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और समझ नहीं आ रहा है कि किस smartphone को खरीदा जाए तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे ब्रांड के बारे में बताएंगे जो अपने हैंडसेट पर 28,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रहा है। जी हां Google अपने Pixel सीरीज स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है। अगर आप गूगल का फोन खरीदना चाहते हैं तो यह बेस्ट टाइम है कि Amazon India और Flipkart से कम कीमत में Google Pixel 3 और Google Pixel 3 XL हैंडसेट को खरीद सकते हैं।

सबसे पहले बात करते हैं Google Pixel 3 की तो फ्लिपकार्ट पर 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 52,499 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि भारत में इसकी लॉन्चिंग कीमत 71,000 रुपये रखी गयी थी। वहीं 4GB रैम और 128GB स्टोरेज को 58,999 रुपये में बेचा जा रहा है। अगर अमेजन के ऑफर की बात करें तो 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 56,840 रुपये में और 4GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 58,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। Flipkart की तरफ से Google Pixel 3 पर ICICI Bank Credit व Debit Cards और Axis Bank Buzz Credit Cards से पेमंट करने पर 5 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है।

Google Pixel 3 XL लेने के बारे में सोच रहे हैं तो 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 28,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट से 54,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी लॉन्चिंग कीमत 83,000 रुपये है। वहीं 4GB रैम व 128GB वेरिएंट को 65,999 रुपये में बेचा जा रहा है। अगर अमेजन से इस हैंडसेट को खरीदते हैं तो 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 58,400 रुपये में और 4GB रैम व 128GB वेरिएंट को 76,990 रुपये में खरीद सकते हैं।








































SmartphoneGoogle Pixel 3Google Pixel 3 XL
Size5.5-inch FHD+6.3-inch QHD+
OSAndroid 9 PieAndroid Pie
ChipsetQualcomm Snapdragon 845 octa-core SoCQualcomm Snapdragon 845 octa-core SoC
Rear Camera12.2MP12.2MP
Front CameraDual 8MP + 8MPDual 8MP + 8MP
Battery2,915mAh3,430mAh
Published on:
28 Jun 2019 12:09 pm
Also Read
View All