Airtel ने पोस्टपेड प्लान में किया बदलाव अब 499 रुपये में मिलेगा पोस्टपेड का शुरूआती प्लान पैक के साथ मिलेगा 3 महीने का नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन
नई दिल्ली: इन दिनों टेलीकॉम कंपनियां एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए हर दिन नए-नए प्लान पेश करती है या फिर उसमें बदलाव करती रहती हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर एयरटेल ने अपने सबसे पॉपुलर पोस्टपेड प्लान को बंद कर दिया है जिसकी कीमत 399 रुपये है। airtel के पोस्टपेड प्लान्स की शुरूआती कीमत 399 रुपये थे जिसे बंद करके 499 रुपये कर दिया है।
Airtel के इस प्लान में यूजर्स को हर दिन अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग, 100 SMS और 75GB 3G/4G डेटा का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं कंपनी नए एयरटेल थैंक्स बेनिफिट के तहत यूजर्स को 3 महीने का नेटफ्लिक्स ( Netflix ), 1 साल का अमेजन प्राइम ( Amazon Prime ) और ZEE5 का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। साथ ही Eros Now, Alt Balaji समेत कई कंटेंट का एक्सेस Airtel TV Premium के साथ दिया जाएगा और हैंडसेट प्रोटेक्शन भी मिलेगा।
अगर प्रीपेड यूजर्स की बात करें तो कंपनी ने 299 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को Amazon Prime और Netflix का सब्सक्रिप्शन मिलेगा और इसकी वैधता 28 दिनों की है। इसके साथ ही इस प्लान में प्रतिदिन 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 मैसेज फ्री में मिलेगा। साथ ही नेशनल रोमिंग कॉल भी फ्री में मिलेगा।