मोबाइल

Flipkart पर Asus Zenfone Max Pro M1 की सेल आज, जानिए फीचर व कीमत

Asus Zenfone Max Pro M1 को आज एक बार फिर फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए लगाया जाएगा। इससे पहले फोन को 30 अगस्त को सर्प्राइज फ्लैश सेल में लगाया गया था।

2 min read
Flipkart पर Asus Zenfone Max Pro M1 की सेल आज, जानिए फीचर व कीमत

नई दिल्ली: Asus ZenFone Max Pro M1 को आज एक बार फिर फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए लगाया जाएगा। इससे पहले इस हैंडसेट को 30 अगस्त को सर्प्राइज फ्लैश सेल में लगाया गया था। ग्राहक आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। गौरतलब है कि यह आसुस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है, जिसे इस साल अप्रैल में फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप के तहत पेश किया गया था।

ये भी पढ़ें

अब स्कूलों में स्मार्टफोन के प्रयोग पर लगेगा प्रतिबंध, जानिए वजह

Asus ZenFone Max Pro M1 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया था, जिसमें 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज शामिल हैं। जरूरत पढ़ने पर यूजर्स एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं।

फीचर की बात करें तो इस हैंडसेट में 5.99-इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका अस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। यहा फोन स्टॉक एंड्राइड Oreo पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरे में दिए गए हैं पहला 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वीडियो और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम कार्ड, वाई-फाई, ब्लूटूथ और फेस अनलॉक का ऑप्शन दिया गया है। पावर के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गयी है। 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए, 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए और 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये रखी गयी है।गौरतलब है कि इससे पहले Asus ने अपने स्मार्टफोन ZenFone 5Z के 8GB रैम वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए लगाया था। इस पर ग्राहकों को ऑफर भी दिया जा रहा था।

ये भी पढ़ें

Samsung Galaxy On 8 भारत में लॉन्च, Redmi Note 5 Pro देगा टक्कर
Published on:
02 Aug 2018 09:53 am
Also Read
View All