मोबाइल

महज 3,999 के इस स्मार्टफोन में मिलेंगे महंगे स्मार्टफोन वाले फीचर्स

इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 2,500 mAh की बैटरी दी गई है।

less than 1 minute read
Dec 21, 2018
महज 3,999 के इस स्मार्टफोन में मिलेंगे महंगे स्मार्टफोन वाले फीचर्स

नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी coolpad ने हाल ही में अपने तीन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है जिनमें से एक के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, इस फोन की खासियत ही कुछ ऐसी है कि लोग इसे खरीदना चाहेंगे। बता दें कि इस फोन को मार्केट में मौजूद महंगे स्मार्टफोन्स की छुट्टी करने के लिए मार्केट में उतारा गया है ऐसे में आपको इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जरूर जानने चाहिए।

Coolpad Mega 5M

जिस स्मार्टफोन की हम बात कर रहे हैं वो है Coolpad का Mega 5M जसकी खासियत ही कुछ ऐसी है जिसके बारे में जानने के बाद आपका भी इसे खरीदने का मन कर जाएगा। आपको बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत बेहद कम रखी है ऐसे में आप इसे खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक फायदे का सौदा साबित हो सकता है। बता दें कि इस स्मार्टफोन को आप महज 3,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Coolpad Mega 5M के फीचर्स

Coolpad Mega 5M के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन 1.2GHz क्वॉडकोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें भी 1GB रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसकी मेमोरी को आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ा सकते हैं। इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 2,500 mAh की बैटरी दी गई है।

Published on:
21 Dec 2018 04:14 pm
Also Read
View All