Coolpad X10 5G स्मार्टफोन लॉन्च 14,953 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकेंगे फोन फोटो के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद
नई दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी Coolpad ने अपनाा 5G स्मार्टफोन Coolpad X10 चीन में लॉन्च कर दिया है। Coolpad X10 5G को दो वेरिएंट में पेश किया है। इसमें पहला 4GB रैम व 128GB स्टोरेज मॉडल है और इसकी कीमत 1,388 yan ( करीब 14,953 रुपये ) है। वहीं टॉप वेरिएंट 6GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ है और इसकी कीमत 1,588 yuan ( करीब 17,000 रुपये ) है। स्मार्टफोन चीनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है और इसकी सेल 20 20 अगस्त से शुरू होगी। फिलहाल ग्लोबल बाजार में फोन को कब पेश किया जाएगा इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है।
Coolpad X10 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Coolpad X10 5G में 6.5 इंच का एचडी वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें UNISOC T7510 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो SA/NSA ड्यूल बैंड 5G नेटवर्क मोड सपोर्ट के साथ है। इसमें फिजिकल फिंगरप्रिंट सपोर्ट के साथ फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। स्मार्टफोन में लिक्विड कूलिंग तकनीक का इस्तेमाल है।
Coolpad X10 5G का कैमरा, बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Coolpad X10 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 21 मेगापिक्सल का, दूसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल का एआई लेंस कैमरा मौजूद है। वहीं वीडियो कॉलिंग व सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4600mAh की बैटरी दी गयी है।