मोबाइल

Coronavirus Outbreak: Xiaomi के बाद अब Vivo डोनेट करेगा N95 मास्क

Coronavirus Outbreak: Vivo डोनेट करेगा N95 मास्क Vivo V19 की लॉन्चिंग कैंसिल कंपनी ने ट्वीट करके दी जानकारी
2 min read
COVID-19 Impact: Vivo will donate N95 mask after Xiaomi
Vivo will donate N95 mask

नई दिल्ली: चीन की मोबाइल कंपनी Vivo ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है कि वो Vivo V19 को कुछ समय के लिए टाल रही है और कोरोनावायरस से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए N95 मास्क बनाने का काम कर रही है। कंपनी ने अपनी ट्वीट में लिखा है कि उनका फोकस COVID-19 से लड़ने के लिए रिसोर्स लाने पर है। कंपनी N95 मास्कनडॉक्टर्स और हेल्थ केयर वर्कस को डोनेट करेगी।

बता दें कि इससे पहले Xiaomi ट्वीट करके N95 मास्क और प्रोटेक्टिव सूट डोनेट करने का ऐलान कर चुका है। शाओमी ये मास्क दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक में बांटे जाएंगे। इसके अलावा सरकारी अस्पताल के डॉक्टर्स प्रोटेक्टिव सूट्स भी डोनेट करेगी। गौरतलब है कि देश कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। भारत में अभी तक 511 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र और केरल से सामने आए है। इससे महाराष्ट्र में अब तक 101 और केरल में 95 लोग संक्रमित हैं।

Vivo V19 Specifications

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन को अब 3 अप्रैल को भारत में उतारा जाएदा। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है और स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 10 पर काम करता है। स्पीड के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 SoC का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और फोन में डुअल सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Vivo V19 Camera

फोटोग्राफी के लिए चार रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें पहला अपर्चर एफ/ 1.8 के साथ 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा बोकेह इफेक्ट के लिए 2 मेगापिक्सल और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32+2 मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। पावर के लिए हैंडसेट में 4,500 एमएएच की बैटरी दी जाएगी है जो 18 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159.01×74.17×8.54 मिलीमीटर है और पूरा वजन 176 ग्राम है।

Published on:
24 Mar 2020 04:31 pm