मोबाइल

299 रु के Detel D1 फोन में आए ये 6 खास फीचर्स देते हैं Jio Phone को टक्कर

Jio Phone की टक्कर में आए 299 रुपए के Detel D1 फोन के फीचर्स हैं खास
2 min read
Aug 21, 2017
Detel d1 photo
Detel d1 photo

नई दिल्ली। Detel India ने रिलायंस जिओ फीचर फोन Jio Phone की बुकिंग और बिक्री शुरू होने से पहले ही अपना नया बेहद सस्ता मोबाइल फोन Detel D1 महज 299 रुपए की कीमत में लॉन्च करते हुए बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने अपने इस मोबाइल फोन को अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://detel-india.com/ आॅनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया है तथा इसकी बिक्री जल्दी शुरू की जाएगी। कंपनी की ओर से इस फोन के साथ 1 साल की वॉरंटी भी दी जा रही है। ऐसे में जिओफोन के बाद आया यह अब तक का सबसे सस्ता हैंडसेट है। यह हैंडसेट अपने कई फीचर्स के तहत जिओ फोन को टक्कर देता है।

डीटल डी-1 के फीचर्स
डीटल डी-1 में 1.44 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन है जो ब्लैक एंड व्हाइट है। इसमें एल्फान्यूमैरिक की—पैड दिया गया है। इस में भी सिम कार्ड स्लॉट फोन है। माना जा रहा है कि जिओ के नए फीचर फोन की तरह ही यह भी आॅनलाइन के बाद सितंबर महीने से मोबाइल फोन की दुकानों पर भी मिलेगा। इसमें 650 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के मुताबिक 15 दिन का स्टैंडबाय टाइम देती है। इसके साथ ही इसमें टॉर्च लाइट, फोनबुक, एफएम रेडियो, स्पीकर, वाइब्रेशन मोड जैसे फीचर्स मौजूद हैं। डिटेल डी1 मोबाइल फोन की असली कीमत 266.96 रुपए है, लेकिन इस पर 12 फीसदी जीएसटी है जिसकी वजह से इसकी डिलीवरी समेत कुल कीमत 299 रुपए पड़ती है।


जिओफोन के फीचर्स
जिओ के फीचर फोन में एसडी कार्ड स्लॉट, फोर-वे नेविगेशन सिस्टम, फोन कॉन्टेक्ट, कॉल हिस्ट्री, अल्फा न्यूमेरिक कीपैड, एफएम रेडियो और टॉर्च लाइट जैसे फीचर्स हैं जो डिटेल डी1 में भी हैं। हालांकि इसमें हेडफोन जैक, 2.4 इंच QVGA डिस्प्ले, रीयर कैमरा और जिओ एप्स दिए गए हैं जो इसे ज्यादा फीचर्स वाला फोन बनाते हैं।

Jio Phone से चलेगा टीवी
आपको बता दें कि फीचर्स के मामले में डिटेल डी1 रिलायंस जिओ के जिओफोन से कमतर है। क्योंकि Jio फोन को स्मार्ट टीवी समेत पुराने CRT (कैथोड रे ट्यूब) टीवी से भी कनेक्ट कर टीवी देख सकते हैं। इसमें जिओ एप्स दिए गए हैं जिनमें मौजूद प्रोग्राम्स और वीडियोज को अपने टेलीविजन की स्क्रीन देख सकते हैं।

Published on:
21 Aug 2017 03:18 pm