ओप्पो के इस स्मार्टफोन की कीमत 23,990 रुपये है लेकिन आप सेल के दौरान इस फोन को मात्र 4,990 रुपये में खरीद सकते हैं।
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर चल रहे फेस्टिवल धमाका सेल का आज दूसरा दिन है। इस सेल में कंपनी हर बार की तरह स्मार्टफोन्स के अलावा कई सारे प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट का फायदा दे रही है। अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में कोई बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो oppo f9 pro को अच्छी छूट में खरीदा जा सकता है।
Oppo F9 Pro ऑफर
ओप्पो के इस स्मार्टफोन की कीमत 23,990 रुपये है लेकिन आप सेल के दौरान इस फोन को मात्र 4,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको अपना पुराना स्मार्टफोन ऐक्सचेंज करना होगा जिसके तहत 19,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अगर आप ऐक्सिस बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको 10% डिस्काउंट का फायदा भी मिलेगा। साथ ही इसे आप फ्लिपकार्ट फेस्टिव धमाका डेज सेल के दौरान 2,666 रुपये महीने की EMI पर भी खरीद सकते हैं।
Oppo F9 Pro स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
Oppo F9 Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.3-इंच FHD+ डिस्प्ले है। इसमें 1080×2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन है और फोन में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशयो है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है और डुअल नैनो सिम को सपोर्ट करता है। फोन के बैक में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 3500 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन का पूरा वजन 169 है। इस फोन को 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।