मोबाइल

काफी सस्ते में मिल रहा Redmi Note 5 Pro, जानें कीमत और फीचर्स

ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart पर फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

2 min read
काफी सस्ते में मिल रहा Redmi Note 5 Pro, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली: Redmi Note 5 Pro को खरीदने का यह सबसे सही मौका है। क्योंकि इस स्मार्टफोन को पहले से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart पर फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Redmi Note 5 Pro ऑफर्स

फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो Redmi Note 5 Pro पर 11,950 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर ग्राहक खरीदारी के दौरान एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो उन्हें 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही एक्सिस बज कार्ड पर 5% की छूट भी दी जा रही है। स्मार्टफोन को 2,000 रुपये नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। वहीं, अमेज़न से इस स्मार्टफोन को 565 रुपये शुरुआती ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 5 Pro स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

Redmi Note 5 Pr में 5.99 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। साथ ही 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा दी गई है। इसमें स्नैपड्रैगन 630 और 4 जीबी रैम/6 जीबी रैम विकल्प के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। रेडमी नोट 5 प्रो में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स 485 सेंसर है जिससे 1.25 माइक्रोन-मीटर पिक्सल के साथ तस्वीरें कैप्चर होती हैं। वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सोनी आईएमएक्स375 सेंसर और ऐपरचर एफ/2.2 व एलईडी लाइट के साथ है। पावर के लिए इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Published on:
19 Feb 2019 02:58 pm
Also Read
View All