
नई दिल्ली: अगर आप कोई प्रिमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहता हैं तो यह ख़बर आपके काम की है। साउथ कोरियन कंपनी Samsung ने अपने Galaxy S9 की खरीदारी पर शानादार कैशबैक ऑफर कर रहा है। कंपनी ने इसके 128 जीबी स्टोरेज में डिस्काउंट की पेशकश की है। ग्राहक अगर Galaxy S9 के 128 जीबी रैम वेरिएंट को खरीदते हैं तो उन्हें 6,000 डिस्काउंट का फायदा मिलेगा।
इस ऑफर का फायदा ग्राहक कंपनी के अॉफलाइन स्टोर्स और कुछ बड़े रिटेलर्स के जरिए उठा सकते हैं। यह कैशबैक एडीएफसी बैंक के कार्ड और पेटिएम के जरिए खरीदारी करने पर ही मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक मिल रहे एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं। अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन के जगह पर नया फोन खरीदते हैं तो आपको यह स्मार्टफोन काफी सस्ते में मिल जाएगा।
Samsung Galaxy S 9 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
डुअल सिम सपोर्ट करने वाले Galaxy S 9 में 5.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 1.7GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में में 4GB रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में सुपर स्पीड डुअल पिक्सल (f/1.5-f/2.4 अपर्चर) के साथ 12 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा मौजूद है।
इनमें IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें Gigabit LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi 802.11ac, USB Type-C, Bluetooth 5.0 और 3.5mm ऑडियो जैक सपोर्ट मौजूद है। पावर के लिए फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।