Amazon पर चल रहा OnePlus Flagship Phenomenon सेल Axis बैंक के कार्ड पर मिल रहा 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट
नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन ( Amazon ) पर OnePlus Flagship Phenomenon सेल का आयोजन किया गया है। इस सेल के तहत ग्राहक फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 7 और 7 Pro पर मिल रहे डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी की यह सेल 6 सितंबर तक चलेगी।
OnePlus 7 और 7 Pro कीमत
OnePlus 7 की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये है। यह कीमत 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। दूसरी तरफ OnePlus 7 Pro को 48,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह कीमत 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो अगर ग्राहक खरीदारी के दौरान एक्सिस बैंक डेबिट और क्रेडिट का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
OnePlus 7 स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन 6.41 इंच वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। यह ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड oxygenOS ओएस पर काम करता है। इसमें लेटेस्ट ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल सोनी IMX586 सेंसर और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में OnePlus 6T की तरह ही 3700 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 20W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।
OnePlus 7 Pro स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का QHD+ फ्लूइड ऐमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन (3120x1440) पिक्सल है। यह फोन भी ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड oxygenOS ओएस पर काम करता है। इसमें क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके अलावा फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ऐंगल कैमरा और 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा है जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। सेल्फी के फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4000 एमएएच बैटरी के साथ आता है।