मोबाइल

Google Pixel 3a और Pixel 3a XL स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

दोनों ही स्मार्टफोन Flipkart पर प्री-ऑर्डर के लिए हुए उपलब्ध कंपनी के ये दोनों ही Pixel फोन अफोर्डेबल प्राइस सेंगमेंट वाले हैं दोनों ही स्मार्टफोन Airtel और Jio के ई-सिम को सपोर्ट करते हैं

2 min read
Google Pixel 3a और Pixel 3a XL स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली: Google ने अपने सालाना डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस I/O 2019 के पहले दिन ही अपने दो स्मार्टफोन Pixel 3a और Pixel3a XL को लॉन्च कर दिया है। बता दें कंपनी की डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू स्थित शोरलाइन ऐम्पिथिएटर पर चल रही है जो 9 मई तक चलेगी। गूगल के इन दोनों ही स्मार्टफोन की कीमत पिछले हैंडसेट के मुकाबले कम रखी गई है। कंपनी के दोनों ही स्मार्टफोन पिक्सल ऐप्स के साथ आते हैं।

google pixel 3a और Pixel3a XL कीमत

कंपनी ने दोनों ही स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इनमें Pixel 3a को भारत में 39,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, Pixel3a XL को 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन दोनों ही स्मार्टफोन को 8 मई यानी आज सुबह 10AM से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही दोनों स्मार्टफोन को भारत में15 मई को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राहक को स्मार्टफोन्स में क्लियरली व्हाइट, जस्ट ब्लैक और पर्पलिश कलर का ऑप्शन मिलेगा।

Google Pixel 3a और Pixel3a XL स्पेसिफिकेशंस

दोनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Pixel 3a में 5.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जबकि Pixel3a XL में 6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इन दोनों ही फोन के स्क्रीन पर Dragon Trail ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा गूगल के दोनों फोन में स्नैपड्रैगन 670 SoC प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करते है जो ओएस और सिक्योरिटी अपडेट की तीन साल की गारंटी के साथ आते हैं।

Google Pixel 3a और Pixel3a XL कैमरा

फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में 12.2 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल Sony IMX363 सेंसर दिया गया है जो एफ/1.8 अपर्चर से लैस हैं। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Pixel 3a में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है और XL में 3700 एमएएच की बैटरी पावर देने का काम करेगी। दोनों ही फोन की बैटरी 18W फार्स्ट चार्जर को सपोर्ट करते हैं। भारत में फोन का डुअल सिम वर्जन उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों ही स्मार्टफोन Airtel और Jio के ई-सिम को सपोर्ट करते हैं।

Updated on:
08 May 2019 01:30 pm
Published on:
08 May 2019 12:28 pm
Also Read
View All