मोबाइल

4 कैमरे वाले Honor स्मार्टफोन पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, कीमत महज 10999

Honor 9 Lite के 4GB/64GB और 3GB/32GB वाले वेरिएंट पर है भारी डिस्काउंट

2 min read
Apr 08, 2018

हॉनर कंपनी ने अपने Honor 9 Lite के 4GB/64GB और 3GB/32GB वाले वेरिएंट की भारी डिस्काउंट के साथ सेल निकाली है। कंपनी की ओर से यह सेल 8 अप्रैल तक चल रही है। इस स्मार्टफोन को चार कैमरों के साथ लाया गया है जो इसकी सबसे खास बात है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स भी अत्याधुनिक हैं। इस स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट में केवल मेमोरी का अंतर है बाकी अन्य फीचर्स समान ही हैं।

डिस्पले और ओएस
Honor 9 Lite स्मार्टफोन में 18:9 रेशियो का 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ऑक्टा-कोर हुआवे हाई सिलिकॉन किरीन 659 प्रोसेसर है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन 8.0 ओरियो पर काम करता है।

कैमरा
Honor 9 Lite में इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए 4 कैमरे दिए गए हैं। यह 4 कैमरों वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें फ्रंट और रियर दोनों में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें फ्रंट और रियर में 13MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का कैमरा सेंसर दिया गया है। साथ ही इसके रियर कैमरे में फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश दिया गया है।

मेमोरी
इस स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4जी वोल्टी और वाई-फाई सहित ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी दिया गया है। इसके दोनों ही वेरिएंट एक्सटेडेट मेमोरी के साथ आते हैं।

बैटरी
इस स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। कंपनी के दावों के मुताबिक इसे एक बार चार्ज करने पर 20 घंटे तक लगातार बात कर सकते हैं। इसमें हाईब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है जिसमें एक में माइक्रो सिम और एक में मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।

डिस्काउंट ऑफर
कंपनी की ओर से 8 अप्रैल की सेल में इस स्मार्टफोन के दोनों ही वेरिएंड पर एक्सचेंज ऑफर्स दिया जा रहा है। इसमें एक्सचेंज ऑफर्स के साथ 2000 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। भारत में कंपनी के इस स्मार्टफोन के 3GB/32GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है, वहीं 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है।

ये भी पढ़ें

Paytm एप का नया वर्जन लॉन्च, मनी ट्रांसफर हुआ और भी आसान
Published on:
08 Apr 2018 09:50 am
Also Read
View All