मोबाइल

Aadhaar Card पर एड्रेस बदलना हुआ आसान, अब मोबाइल से बदलें अपना पता

Aadhaar Card पर एड्रेस बदलना हुआ आसान UIDAI की वेबसाइट से ऐसे बदलें अपने घर का पता

2 min read
Aadhaar Card

नई दिल्ली: आधार कार्ड आज के समय में हर किसी के लिए काफी जरूरी बन गया है फिर बैंक, राशन या रसोई गैस से जुड़ा काम क्यों न हो। कई बार ऐसा होता है कि हमारे आधार कार्ड पर पता कही और का होता है और हम किसी दूसरे शहर में रहते हैं ऐसे में किसी भी काम के लिए अक्सर एड्रेस को लेकर परेशान होना पड़ता है। चलिए इसी परेशानी से निकालने के लिए आज आपको बताएंगे कि घर बैठे ऑनलाइन अपने आप कैसे आधार कार्ड का एड्रेस बदल सकते हैं।

अगर आप के आधार कार्ड का एड्रेस गलत है और उसे बदलना चाहते हैं तो सबसे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाए और फिर Aadhaar Online Services पर क्लिक करें। इसके बाद आपको Aadhaar Update का एक ऑप्शन दिखाई देगा, जहां आपको Address Update Request (Online) पर क्लिक करके उसे अपडेट करना होगा। इस दौरान एक ओटीपी आपके नंबर पर आएगा, जिसे एंटर करके आगे बढ़ना है और Data Update Request पर क्लिक करना है। इसके बाद एड्रेस वाले विकल्प पर क्लिक करें। ऐसा करते ही Aadhaar Update का ऑप्शन मिलेगा, जहां आप अपना नया पता अपडेट करें और फिर सबमिट अपडेट पर क्लिक करें।

इस दौरान आपसे कुछ डेटा भी मांगे जाएंगे जैसे पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, बैंक पासबुक, पोस्ट ऑफिस अकाउंट पासबुक, राशन कार्ड और वोटर कार्ड आदि हैं। बता दें कि इसके साथ साइन भी मांग जाएगा तो इनपर साइन करके इसकी फोटोकॉपी अपलोड करें। इसके बाद इसमें से किसी एक आईडी को जमा करें। इसके बाद अपने पास के बीपीओ सर्विस प्रोवाइडर को चुनें और रिक्वेस्ट सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा, जिसकी मदद से आप रिक्वेस्ट की एकनॉलेजमेंट कॉपी डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे। रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद कुछ दिन बाद आपका नया पता अपडेट हो जाएगा और आपको ई-मेल या मोबाइल नंबर पर नोटिफिकेशन मिलेगा।

Updated on:
09 Jan 2020 01:04 pm
Published on:
09 Jan 2020 12:39 pm
Also Read
View All