मोबाइल

फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो खरीदें HTC के ये 2 Smartphone, आज से बिक्री होगी शुरू

आज इन दोनों ही डिवाइस को सेल के लिए पेश किया जाएगा।वहीं, इसे कंपनी के ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स के जरिए भी खरीद सकते हैं।

2 min read
फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो खरीदें HTC के ये 2 Smartphone, आज से बिक्री होगी शुरू

नई दिल्ली: ताइवाइन की मोबाइल निर्माता कंपनी Patrika .com/tags/htc/">HTC ने पिछले हफ्ते अपन दो नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। इन दोनों स्मार्टफोन में HTC Desire 12 और Desire 12+ शामिल हैं। स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर 7 जून से HTC India ई-स्टोर पर शुरू हो गए थे। वहीं, आज इन दोनों ही डिवाइस को सेल के लिए पेश किया जाएगा। आप इसे कंपनी के ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स के जरिए भी खरीद सकते हैं।

Desire 12 और Desire 12+ की कीमत

Desire 12 की कीमत 15,800 रुपये है वहीं, Desire 12+ की कीमत 19,790 रुपए है। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को सेल के लिए HTC रिटेल और ऑनलाइन स्टोर पर 11 जून यानि आज से उपलब्ध करा दिया जाएगा। दोनों ही डिवाइस को दो कलर वेरिएंट कुल ब्लैक और वार्म सिल्वर में खरीदा जा सकता है।

HTC Desire 12 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं, इस हैंडसेट में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर व 3 जीबी रैम दिए गए है। फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे 2 टीबी तक बढ़ाना संभव होगा। ड्यूल सिम वाला एचटीसी Desire 12 ऐंड्रॉयड आधारित एचटीसी सेंस पर चलता है। फोटोेग्राफी के लिए फोन के बैक में 13 मेगापिक्सल बीएसआई कैमरा है जो एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ और अपर्चर एफ/2.2 के साथ आता है। सेल्फी के लिए अपर्च एफ/2.4 के साथ 5 मेगापिक्सल बीएसआई फ्रंट सेंसर दिया गया है। फोन में 2730 एमएएच की बैटरी है।

HTC Desire 12+ के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 2 टीबी तक बढ़ाना संभव होगा। फोन एचटीसी सेंस के साथ ऐंड्रॉयड 8.0 पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल सेकंडरी कैमरा है। रियर कैमरे बोकेह मोड, फेस डिटेक्शन और पैनोरमी मोड सपॉर्ट करते हैं। सेल्फी और के लिए स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल बीएसआई सेंसर है। जो अपर्चर एफ/2.0 और ब्यूटी मोड व एचडीआर के साथ आता है। फोन में 2965 एमएएच की बैटरी है।

ये भी पढ़ें

Xiaomi के इन 15 पुराने Smartphones में मिलेगा यह नया अपडेट, जानें इनमें से कौन सा है आपका Phone
Updated on:
11 Jun 2018 11:48 am
Published on:
11 Jun 2018 11:37 am
Also Read
View All